दलिया और सेब की लाजवाब रेसिपी (pics)

punjabkesari.in Friday, Apr 22, 2016 - 03:07 PM (IST)

दलिया और सेब दोनों ही बहुत ही पौष्टिक होते है। इनमेें फाइबर, कैल्शियम और विटामिन और मिनरल्स पाएं जाते हैं। अाज हम अापको दलिया और सेब की लाजवाब रेसिपी बनाना सीखाएगें। अाप इसे बहुत ही कम समय में बना सकते हैं। इसे अाप ब्रेकफास्ट में या बच्चो को टिफिन में भी सर्व कर सकते है। गर्मियों में यह वजन कम करने के लिए बहुत अच्छा अाहार है। इसमें आप चाहे तो व्राउन शूगर या शहद भी डाल सकते हैं। तो अाइए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में...

 

दलिया और सेब की लाजवाब रेसिपी बनाने की सामग्री :-

 

- दलिया एक चौथाई कप 

 

- सेब अाधा कप बारीक टुक़डो में कटे हुए

 

- दूध 1 लीटर 

 

- ब्राउन शूगर या शहद  

 

दलिया और सेब की रेसिपी बनाने की विधि :-

 

1. दलिया और सेब की रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन लें। 

 

2. अब उसमें दूध डाल कर उबाला आने तक पकाएं।

 

3. जब दूध को उबाला अा जाए तो इसमें दलिया डालें। 

 

4. अब इसे दस मिनट तक पकाते रहे।

 

5. जब दलिया गल जाए तब इसमे सेब डाल दें। 

 

6. अब इसमें अपनी इच्छा अनुसार चीनी या शहद मिला कर गैस को बंद कर दें। 

 

अब दलिया और सेब की डिश बनकर तैयार है। इसे आप ठंडा या गर्म किसी तरह भी खा सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News