इस बार बच्चों को खिलाएं Nutella and Banana Sushi

Monday, Mar 27, 2017 - 02:59 PM (IST)

जायकाः बच्चों को न्यूटेला से बनी डिश बहुत पसंद आती है। आज हम बच्चों के लिए एक खास रेसिपी लेकर आए है जिसका नाम है Nutella and Banana Sushi यह बनाने में काफी आसान है और खाने में टेस्टी। तो आइए जानिए रेसिपी। 

सामग्री

- टोरटिला
- न्यूटेला(Nutella)
- केला
- स्ट्रॉबेरी


विधि

1. सबसे पहले बोर्ड पर टोरटिला को रखें और उसके ऊपर न्यूटेला को स्पून की मदद से फैलाएं। (वीडियो में देखें)

2. अब टोरटिला के एक तरफ छिले हुए केले को रख दें। बाद में स्ट्रॉबेरी स्लाइस को टोरटिला के ऊपर रखें। 

3. इसके बाद टोरटिला को रोल करें। इसे गोल आकार में काटकर सर्व करें। 

Advertising