कैसे बनाएं नवरात्रा स्पैशल शक्करकंद का हलवा

Wednesday, Oct 14, 2015 - 03:35 PM (IST)

शक्करकंद का हलवा एक स्वादिष्ट और बेहतरीन व्यंजन है। इसमें शक्करकंद, इलायची पाउडर, बादाम और पिस्ता डालकर इसे अनोखे ढंग से बनाया जाता है। यह एक एेसा व्यंजन है जो आपको दिनभर स्फुर्ती प्रदान करता है। इस को बनाने के लिए निम्न सामग्री इस्तेमाल की जाती है।
 
हलवे के लिए सामग्री-
1. शक्करकंद चार मध्यम आकार की उबली हुई
2. नारियल का बुरादा दो बड़े चम्मच
3. घी ½ कटोरी
4. चीनी ½ कटोरी
5. दो छोटी इलाइची का पाउडर
6. दो चम्मच कटे हुए बादाम और पिस्ता
 
शक्करकंद का हलवा बनाने की विधि-
1. सबसे पहले उबले हुए शक्करकंद को कद्दूकस कर लें या फिर अच्छे से मसल लें।
2. फिर एक नॉन स्टिक कढाई में घी डाल के गर्म करें।
3. उसके बाद कढाई में शक्करकंद डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए इसको गुलाबी होने तक भूनें।
4. जब मिश्रण घी छोड़ दे तब इसमें चीनी मिलाकर सूखने तक भूने।
5. फिर इस मिश्रण में इलाइची पाउडर मिलाकर गैस बंद कर दें।
6. इसके बाद इस मिश्रण को कटे हुए बादाम और पिस्ता से अच्छे से सजाकर  परोसे।
 
Advertising