सर्दियों में खास मौकों पर बनाए चीकू का हलवा (PICS)

punjabkesari.in Saturday, Jan 23, 2016 - 11:39 AM (IST)

सर्दियों की इस रूत में अपने हाथों से ही कुछ मीठा बनाकर खिलाया जाए, ताकि दिलों में प्यार और रिश्तों की मिठास बनी रहे। आज हम आपको मीठे में चीकू का हलवा बनाना सिखाएंगे, जिससे अापके बच्चे भी बहुत खुश होकर खाएगें। तो अाइए जानते है इसे बनाने का तरीका...

 

सामग्री-

 

- घी 1 टेबलस्पून

 

- चीकू छील कर कद्दूकस किए हुए 1 दर्जन

 

- दूध आधा कप

 

- मावा 150 ग्राम

 

- इलायची पाउडर 1 टीस्पून 

 

- जायफल पाउडर आधा टीस्पून

 

- गार्निर्शिग के लिए बादाम अौर पिस्ता कटे हुए

 

बनाने की विधि- 

 

1. चीकू हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी गरम करें।

 

2. अब उसमें कद्दूकस किए हुए चीकू डालकर 1-2 मिनट के लिए भूनें। 

 

3. भूनने के बाद इसमें दूध और शक्कर मिलाकर पकाए।

 

4. अब इसमें मावा, इलायची पाउडर और जायफल पाउडर मिलाएं। 

 

5. अब अापका चीकू हलवा तैयार है। इसे बादाम, पिस्ता के टुकडों से गार्निश करके सर्व करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News