गर्मी में पीएं मिडोरी स्प्लाइस, शरीर को पहुंचाए ठंडक

punjabkesari.in Saturday, Jun 03, 2017 - 01:17 PM (IST)

पंजाब केसरी (जायका): गर्मियों में लोग ठंडा पीना अधिक पसंद करते है। ठंडे में कई चीजें आती है लेकिन ड्रिंक्स का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। अगर ऐसे में घर कोई मेहमान  अपनी दस्तक दे दें तो उन्हें ड्रिंक्स या कोई शरबत बनाकर सर्व किया जाता है लेकिन लोग ड्रिंक्स में भी अलग-अगल फ्लेवर पसंद करते है। अगर आप भी अपने मेहमानों को कुछ नया फ्लेवर सर्व करना चाहते है तो Midori Splice काफी अच्छा ऑप्शन है क्योंकि इसे बनाना भी काफी आसान है। आइए जानते है इसे बनाने की रैसिपी। 

सामग्री

- बर्फ
- 2 औंस मिडोरी 
- 2 औंस नारियल रम 
- 6 औंस पाइन एप्पल जूस
- व्हीप्ड क्रीम( गार्निशिंग के लिए)
- पीसी हुई बर्फ

विधि

1. शेकर में बर्फ,  2 औंस मिडोरी , 2 औंस नारियल रम, 6 औंस पाइन एप्पल जूस डालकर अच्छे से मिला लें। 
2. फिर एक गिलास में पीसी हुई बर्फ डालकर उसमें पहले तैयार किया मिक्सचर डाल दें। 
3. अब इसे व्हीप्ड क्रीम से गार्निश करें। 
4. फिर सर्व करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News