झटपट बनाएं माइक्रोवेव चॉकलेट केक (pics)

Wednesday, Mar 30, 2016 - 03:13 PM (IST)

आज हम आपको माइक्रोवेव में चॉकलेट केक बनाने के बारे में बताएगें। वैसे तो बाजार में भी यह बना हुआ मिल जाता है। पर अगर अाप इसे घर पर बनाना चाहते है तो अापको ओवन की जगह पर माइक्रोवेव का इस्तेमाल करना पडेगा। आप इसे घर पर सिर्फ 30 मिनट में बना सकते है। तो आइए जानते है इसे बनाने की विधि के बारे में...

 

चॉकलेट केक बनाने की सामग्री :- 

 

- मैदा 2 कप 

 

- कैस्टर या पावडर वाली शक्कर 1 3/4 कप 

 

- तेल या बटर 2/3 कप 

 

- कोकोआ बटर 2/3 कप 

 

- पानी 1 कप 

 

- वैनीला एसेंस 1 चम्मच 

 

- बेकिंग सोडा 1.5 चम्मच 

 

- बेकिंग सोडा 1/2 चम्मच 

 

- नमक 1 चम्मच 

 

- अंडे 3 

 

- माइक्रोवेव केक डिश

 

केक बनाने की विधि :- 

 

1. सबसे पहले एक टिन के बेस पर पेपर लगा कर बाद में उस पर तेल या फिर बटर लगाएं।

 

2. अब इस पर मैदा या चीनी लेकर अच्छे से कोटिंग करें।

 

3. बाद में एक बाउल लेकर उसमें आटा, कोकोआ, बेकिंग सोडा और पावडर को छान लें।

 

4. छानने के बाद में इसमें नमक, शक्कर, फैट, पानी और वैनीला मिक्स करें अौर एक लकड़ी के चम्मच से अच्छे से फेंटे।

 

5. फेटने के बाद अंडे को एक-एक करके फोड़ कर इसमें डालें अौर इसे फिर से फेंटे।

 

6. सारे मिश्रण को फेंटने के बाद केक के  कंटेनर में डाल दें।

 

7. अब इसे माइक्रोवेव में डाल कर फुल पावर पर पकाएं अौर बाद में 5 मिनट के लिए माइक्रोवेव में ही रहने दें। 

 

8. जब ठंडा हो जाए तो उसे काट कर सबको सर्व करें।

Advertising