मैंगो कोकोनट बर्फी

punjabkesari.in Monday, Jun 19, 2017 - 04:42 PM (IST)

पंजाब केसरी(यम)- खाने के बाद कुछ मीठा हो तो इससे खाने का स्वाद और भी बढ़ जाता है। बाजार की मीठाई खाने की बजाए अगर घर पर खुद बना लिया जाए तो सेहत भी अच्छी रहती है। आज हम आपको घर पर ही मैंगो कोकोनट बर्फी बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। 

सामग्री
आम का पल्प - 1 किलो
चीनी- 300 ग्राम
नारियल बुरादा- 100 ग्राम
दालचीनी पाउडर- 1/2 टीस्पून
सूखे मेवे (कटे हुए)

विधि
1. एक कड़ाही में आम का पल्प डाल कर धीमी आंच पर पकाएं। 
2. इसके बाद इसमें चीनी,नारियल बुरादा डाल कर अच्छे से मिक्स करें और गाढ़ा होने तक पकाएं। 
3. अब इसमें दालचीनी डालकर पकाएं। 
4. जब यह गाढा हो जाए तो एक प्लेट को ग्रीस करके उसमें बर्फी का पेस्ट इसमें डाल दें। 
5. प्लेट को फ्रिज में रात भर के लिए रख दें। 
6. इसके बर्फी की तरह पीस काट कर सर्व करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News