Valentine''s Day पर बनाएं ये स्पेशल "1234" केक (pics)

Saturday, Feb 13, 2016 - 03:29 PM (IST)

अगर आप दिल की बात अपने लवर को कहना चाहते हैं तो उन्हें Valentine''s Day पर स्पेशल कोकोनट केक बना कर दें और अपने प्यार का इजहार करें। आज हम आपको Valentine''s Day पर ये स्पेशल कोकोनट केक बनाने की विधि बताएगे। हम इस केक को "1234"  का नाम भी दे रहें है क्योंकि हम इसमें 1 कप बटर, 2 कप चीनी, 3 कप मैदा और 4 अंडों का प्रयोग कर रहें है। तो आइए जानते है इसे बनाने की विधि।

 

केक बनाने की सामग्री :- 

 

* मैदा- 3 कप 

 

* घिसा नारियल- 1/2 कप 

 

* चीनी- 2 कप 

 

* बिना नमक वाला बटर- 1 कप 

 

* अंडे- 4 

 

* वैनिला एक्सट्रेक्ट- 1 चम्मच 

 

* बेकिंग सोडा- 1 चम्मच 

 

* नमक- चुटकीभर 

 

* नारियल दूध- 1 कप


कोकोनट केक बनाने की विधि :- 

 

1. सबसे पहले एक कटोरे में बटर को हैंड मिक्सर से मुलायम करके फेट लें। 

 

2. बटर को फेटने के बाद में इसमें चीनी और अंडे मिलाएं। 

 

3. अब एक अलग बरतन में मैदा, नमक और बे‍किंग सोडा मिलाएं। 

 

4. अब इस मिश्रण को बटर के साथ मिक्स करके इसमें दूध और घिसा हुआ नारियल मिला दें।

 

5. दूध और नारियल मिलाने के बाद इसमें वैनिला एक्सट्रेक्ट डालें। 

 

6. इसके बाद में दूसरा कटोरा लेकर उसमें अंडे के सफेद भाग को निकाल कर फेंट कर बटर और मैदे वाले घोल में डाल लें। 

 

7. अब इस मिश्रण को केक पैन में डाले कर 20 मिनट के लिए प्री हीट ओवन में 350 डिग्री फेरनहाइट पर रख दें। 

 

8. ओवन में रखने के बाद में टूथपिक की मदद से चेक करें की केक तैयार हो गया है या नहीं। 

 

9. जब केक ठंडा हो जाए तो इससे क्रीम और नारियल से सजा कर अपने लवर को वेलेंटाइन केक सर्व करें।

Advertising