टेस्टी के साथ हैल्दी भी है लो कैलोरी छैना मुरकी

punjabkesari.in Sunday, Apr 28, 2019 - 09:59 AM (IST)

अगर आप भी हेल्थ कॉन्शिंयस है तो आज हम आपको लिए लो कैलोरी छैना मुरकी रेसिपी लाएं है, जो आपकी सेहत के साथ स्वाद का भी ख्याल रखेगा। चलिए आपको बताते हैं इसे बनाने की रेसिपी।

 

सर्विंग- 2-3
सामग्री:

दूध- 2 लीटर 
नींबू का रस- 25 मि. ली. 
पानी- 150 मि. ली.  
चीनी (Equal sugar)- 40 ग्राम
पनीर- 350 ग्राम
इलायची पाऊडर- 1/4 टीस्पून

बनाने की विधिः

1. एक बर्तन में 2 लीटर दूध को उबाल लें।
2. उबाल आने पर नींबू का रस दूध में डालें। 
3. दूध फटने के बाद छैना को मलमल के कपड़े में छान लें।
4. अब छैना के ऊपर 2 से 3 बार ताज़ा पानी डालें। 
5. छेना को कपड़े में लपेटकर किसी भारी बर्तन के भार के नीचे रख दें। 
6. तैयार पनीर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
7. अब दूसरी तरफ एक पैन में 150 मि.ली. पानी उबालें, फिर उसमें 40 ग्राम (equal)  चीनी डालें और उसे अच्छी तरह घोल लें।  
8. अब उस चाशनी में तैयार पनीर के टुकड़े डाल दें।
9. 1/4 टीस्पून इलायची पाऊडर भी उस पनीर में डाल दें।
10. गैस बंद करके छैना को ठंडा होने दें। 
11. तैयार छैना खाने के लिए तैयार है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anjali Rajput