रेसिपी में बच्चों को बना कर दें स्वीट कॉर्न की सब्जी (pics)

punjabkesari.in Friday, Feb 12, 2016 - 05:08 PM (IST)

स्वीट कॉर्न स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। आज हम आपको रेसिपी में स्वीट कॉर्न की सब्जी को बनाने की बहुत ही अासान विधि के बारे में बताएगें। इसे बनाने में सिर्फ 15 से 20 मिनट लगते है। इसका स्वाद बहुत ही यमी होता है। यदि अापके बच्चे खाना नहीं खाते हैं, तो उन्हें अाप यह सब्जी बना कर पराठे या रोजी के साथ दें सकते हैं।

 

आवश्यक सामग्री :-

- स्वीट कॉर्न के दाने उबले हुए 1 कप 

 

- प्याज बारीक कटा हुआ 1

 

- टमाटर बारीक कटे हुए 2

 

- अदरक-लहसुन का पेस्ट 1 चम्मच 

 

- काजू का पेस्ट 1 बड़ा चम्मच 

 

- लाल मिर्च पाउडर 1 बड़ा चम्मच 

 

- गरम मसाला 1 छोटा चम्मच

 

- हल्दी पाउडर ½ छोटा चम्मच

 

- जीरा 1 छोटा चम्मच

 

- स्वादानुसार नमक

 

- तेल

 

स्वीट कॉर्न की सब्जी बनाने की विधि :-

 

1. सबसे पहलें एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें।

 

2. तेल गर्म करने के बाद इसमें जीरा डालकर भूरे रंग का कर लें।

 

3. अब इसमें प्याज, लहसुन और अदरक का पेस्ट डालकर मध्यम अांच पर पकाएं।

 

4. जब प्याज का रंग हल्का सुनहरा हो जाएं तो इसमें टमाटर, हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला पाउडर और नमक डालकर पकाएं।

 

5. अब इसके बाद में टमाटर लेकर अच्छी तरह से पकाएं।

 

6. अब एक पैन में काजू का पेस्ट डालकर 5 मिनट तक अांच पर पकाएं। 

 

7. अब इस ग्रेवी में स्वीट कॉर्न के दाने डाल दें।

 

8. इस सब्जी में आधा कप पानी डालकर 8-10 मिनट तक पकाएं।

 

9. जब स्वीट कॉर्न की सब्जी थोड़ी गाढ़ी हो जाए तो गैस को बंद कर दें।

 

स्वीट कॉर्न की सब्जी पर अब हरी धनिया पत्तियों से सजाकर रोटी या पराठे के साथ सबको परोसें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News