गर्मी में शरीर को ठंडा रखें नींबू पानी

Sunday, Jun 11, 2017 - 10:50 AM (IST)

पंजाब केसरी(यम): गर्मी के मौसम में लोग नींबू पानी का अधिक सेवन करते हैं। नींबू पानी शरीर को ठंडक देता है। आज हम आपको इसकी आसानी सी रेसिपी बताने जा रहे है। गर्मी से बचने के लिए इसका जरूर सेवन करें।

सामग्री
- 500 मि.ली पानी
- 1 नींबू
- 1 टीस्पून काला नमक
- 1 टीस्पून चीनी
- 1/2 टीस्पून जीरा पाउडर
- बर्फ
- लेमन स्लाइस
- पुदीना

विधि
1. जग में पानी, नींबू का रस, काला नमक, चीनी और जीरा पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। 
2. अब इस मिक्सर को गिलास में निकाल लें और फिर इसमें बर्फ डालें। 
3. नींबू पानी तैयार है। लेमन स्लाइस और पुदीने के साथ गार्निश करके सर्व करें। 

Advertising