लाजवाब मेथी मलाई मटर

punjabkesari.in Friday, May 13, 2016 - 06:20 PM (IST)

मेथी मलाई मटर एक ऐसी नॉर्थ इंडियन डिश है, जिसे सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। यह टेस्‍ट में मलाईदार होती है। आप इसे पराठे, नान या राइस के साथ सर्व कर सकती हैं। आज हम आपको मेथी मलाई मटर बनाने की विधि बताएगे।
 
  सामग्री:-
 
 
 - मेथी 2 कप (बारीक कटी हुई)
 
 - मटर 1 कप(उबले हुए)
 
 - प्याज 2 (बारीक कटे हुए)
 
 - लहसुन (3 कली )
 
 -  दूध(3 बडे चम्मच)
 
- जीरा (1 छोटा चम्मच)
 
- तेल (1चम्मच)
 
- अदरक 1 इंच का टुकड़ा
 
- काजू 8-10
 
-  मलाई (आधा कप)
 
- हरी मिर्च 2
 
- नमक स्वादामनुसार 
 
- गरम मसाला
 
- काजू
 
 
 
बनाने का विधि:-
 
- एक बर्तन में मेथी डालकर उसमें आधा चम्मच नमक मिला के 15 मिनट के लिए रख दे।10  मिनट बाद निकाल कर निचोड लें।
 
- 1 प्याज़, लहसुन, अदरक, काजू और हरी मिर्च का पेस्ट बना ले।
 
- काजू और क्रीम को भी मिक्स करके पेस्ट बना लें।
 
- इसके बाद कढाई में एक चम्मच तेल गरम करे और जीरा डालें।फिर मेथी डाल कर पकाए। एक अलग बर्तन में निकाल ले।
 
- एक चम्मच तेल गरम करे और कटा हुआ प्याज़ डाले और सुनहरा होने तक भूने अब इसमें काजू और क्रीम वाला पेस्ट भी मिला दे और एक मिनट और पकाए, मटर और मेथी मिलाये, नमक, मिर्च ,मसाला और दूध भी मिला दे।
 
- एक कप गरम पानी मिलाकर 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाए। अब इसे रोटी के साथ परोसें।       

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News