झटपट बच्चों को बनाकर खिलाएं ऑरेंज कैरेट केक (pics)

Thursday, Feb 11, 2016 - 04:46 PM (IST)

आप ने बहुत तरह के केक खाएं होंगे, पर अापने गाजर से बना केक शायद ही खाया होंगा। अाप इसे अपने बच्चों के लिए घर पर बहुत ही अासानी से बना सकती है। इसे बनाने के लिए सिर्फ 20-25 मिनट ही लगते है। इसे एक बार जब अाप बना कर खाएगें तो अाप खाते ही रह जाएगें। तो अाइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

 

बनाने के लिए सामग्री :-

- गाजर कद्दूकस की हुई 175 ग्राम

 

- 1 बड़े सतरे का जूस 

 

- 1 बड़े ऑरेंज जेस्ट का जूस (संतरे के छिलके का ऊपरी हिस्सा)

 

- अखरोट 100 ग्राम

 

- ओलिव आयल 225 मिली

 

- अंडे 4

 

- साबुत गेहूं का आटा 175 ग्राम

 

- बेकिंग पाउडर 2 चम्मच

 

- अाटा 175 ग्राम

 

- चीनी 175 ग्राम

 

- जायफस कद्दूकस किया हुअा 1 चम्मच

 

- दालचीनी 1 चम्मच

 

- फुल फैट क्रीम चीज़ 300 ग्राम

 

- अाइसिंग शुगर 100 ग्राम

 

- सतरे का छिलका कसा हुअा 1

 

ऑरेंज कैरेट केक बनाने की विधि :-

 

1. सबसे पहले अवन को 150 डिग्री सेंटीग्रेड पर गर्म कर लें।

 

2. अब एक बाउल में सारी सामग्री डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। 

 

3. अब इस मिश्रण को केक टिन में डालकर फैला दें।

 

4. फैलाने के बाद इसे 10 मिनट तक बेक करने के लिए रख दें।

 

5. बेक करने के बाद इसे 5 मिनट कर ठंड़ा करें।

 

6. अब इस पर फ्रांस्टिंग बनाने के लिए क्रीम चीज़, अाइसिंग शुगर अौर ऑरेंज जेस्ट को मिला कर केक के ऊपर डालकर सबको सर्व करेंं।

Advertising