जायकेदार Easy Pudina Rice

Monday, Apr 03, 2017 - 12:38 PM (IST)

पंजाब केसरी (जायका) : चावल खाने के सभी शौंकीन होते हैं और यह खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगते हैं। आप इसे किसी भी टाइम लंच या फिर डिनर मेें खा सकते हैं। आज हम आपको चावल में एक नए फ्लेवर की रैसिपी Easy Pudina Rice के बारे में बताने जा रहें हैं। इनका लजीज स्वाद सबको बहुत ही पसंद आता है। आइए जानें,इसकी रैसिपी...


सामग्री
- 20 ग्राम पुदीना
- 20 ग्राम धनिया
- 1 1/2 टेबल स्पून लहसुन
- 1 टी स्पून अदरक
- 3 हरी मिर्च
- 2 टेबल स्पून नारियल
- 80 मिलीलीटर पानी
- 2 टेबल स्पून घी
- 1 टी स्पून जीरा
- 1/2 टी स्पून काली मिर्च
- 1 तेज पत्ता
- 6 लौंग
- 2 फूल ककड़ी
- 1 इंच दालचीनी का टुकड़ा
- 1 1/2 टेबल स्पून काजू
- 40 ग्राम प्याज
- 80 ग्राम टमाटर
- 100 ग्राम आलू
- 20 ग्राम हरी फली
- 40 ग्राम हरे मटर
- 50 ग्राम गाजर
- 200 ग्राम चावल
- 420 मिलीलीटर पानी
- 1 टी स्पून नमक 


विधि
1. एक मिक्सी जार में 20 ग्राम पुदीना, 20 ग्राम धनिया, 1 1/2 टेबल स्पून लहसुन, 1 टी स्पून अदरक, 3 हरी मिर्च, 2 टेबल स्पून नारियल,  80 मिलीलीटर पानी डालकर अच्छे से चलाकर मुलायम पेस्ट तैयार कर लें।
2. एक भारी कड़ाही में 2 टेबल स्पून घी गर्म करें और फिर इसमें 1 टी स्पून जीरा, 1/2 टी स्पून काली मिर्च, 1 तेज पत्ता, 6 लौंग, 2 फूल ककड़ी, 1 इंच दालचीनी का टुकड़ा डालकर भूनें।
3. फिर इसमें 1 1/2 टेबल स्पून काजू और  40 ग्राम प्याज डाल दें और भून लें।
4. इसके बाद 80 ग्राम टमाटर भी डालकर पका लें।
5. अब इसमें 100 ग्राम आलू, 20 ग्राम हरी फली, 40 ग्राम हरे मटर और 50 ग्राम गाजर मिक्स करें।
6. पुदीने का पेस्ट जो बीट किया था,अब उसे इसमें मिला दें।
7. 200 ग्राम चावल को धोकर इस तड़के में मिलाएं।
8. फिर इसमें 420 मिलीलीटर पानी डाल दें।
9. इसके बाद 1 टी स्पून नमक मिलाकर हिलाएं।
10. फिर 15 से 20 मिनट तक ढककर रखें ताकि चावल पूरी तरह से पक जाएं।
11. इसे पुदीने से सजाएं और परोसें।

Advertising