होली के त्योहार पर रेसिपी में बनाएं ड्राई फ्रूट्स गुझिया (pics)

punjabkesari.in Saturday, Mar 19, 2016 - 03:42 PM (IST)

आज हम आपको होली के त्योहार पर बनाने वाली स्पेशल रेसिपी में ड्राई फ्रूट्स गुझिया बनाने की विधि के बारे में बताएगें। गुझिया भारत का एक पारंपरिक पकवान है जिसे मैदे या आटे के अंदर खोएं और मेवे भर कर तल के बनाया जाता है। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। तो आइए जानते है इसे बनाने की विधि के बारे में...

 

ड्राई फ्रूट्स गुझिया बनाने की सामग्री :-

 

- मैदा 3 कप

 

- घी 1/4 कप

 

- नमक चुटकीभर

 

- तेल 1-2 कप

 

- सूखा घिसा नारियल 1/2 कप

 

- बादाम  1/4 कप 

 

- पिस्‍ता 1/4 कप 

 

- काजू 1/4 कप 

 

- थोड़े से खजूर

 

- किशमिश 1/4 कप 

 

- दालचीनी पाउडर1/4 चम्मच

 

ड्राई फ्रूट्स गुझिया बनाने की विधि :-

 

1. सबसे पहले एक कटोरा लेकर उसमें मैदा, नमक और घी डालकर अच्छी तरह मिक्स करके अाटा गूंथ लें।

 

2. इसके बाद तैयार किए हुए आटे को गीले कपड़े से ढककर अलग जगह पर रख दें। 

 

3. अब भरावन के लिए सभी सामग्रियों को एक बाउल में मिक्स कर लें और तैयार किए हुए आटे की छोटी-छोटी लोई बना कर रख लें। 

 

4. इसके बाद एक कटोरी में पानी और मैदा डाल कर दोनों का पेस्ट बना लें।

 

5. अब जो आटा गुझिया बनाने के लिए रखा था उसके लेकर छोटी-छोटी लोइया बना कर पूरी बेल लें। बाद में इसमें तैयार किया हुए भरावन का एक-एक चम्मच भर दें।  

 

6. अब गुझिया के किनारों में मैदा लगाकर सांचे को कस कर बंद कर दें। 

 

7. बाकी की लोइयों की एेसे ही गुझिया बना लें।

 

8. गुझिया बनाने के बाद में इसे एक कपड़े से ढक दें।

 

9. अब कम आंच पर एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें अौर गुझियों को तल लें।

 

10. जब गुझियां भूरे रंग की हो जाए तो इसे निकाल कर एक पेपर पर रख लें ताकि पेपर तेल को सोख लें।

 

अब अापकी ड्राई फ्रूट्स गुझिया बन कर तैयार हो गई इसे घर में सब को सर्व करें।

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News