घर पर बनाएं मजेदार दही भल्ले

Saturday, Mar 12, 2016 - 05:15 PM (IST)

उत्तर भारत का सबसे अधिक लोकप्रिय स्ट्रीटफूड दही भल्ले है। दही बडे़ उरद की दाल से बनाए जाते हैं और ये खाने में बहुत ही टेस्‍टी होते हैं। इसे दहीवड़ा / दही भल्ला या दही पकौड़ी या दही गुजिया कई नामों से जाना जाता है और लगभग सारे त्यौहार, दावतें में अवश्य परोस जाता हैं। घर में अगर पार्टी हो या फिर कोई त्योहार हो तो आप दही भल्ले बनाना कभी न  भूलें। तो चलिए जानते हैं कि कैसे बनाए जाते हैं दही भल्ले। 

 

सामग्री

1. मूंग दाल- 250 ग्राम 

2. नमक- स्वादअनुसार

 

 इमली की चटनी के लिए 

 

1. इमली का गूदा  1 कटोरा 

2. पानी- 1/2 कप 

3. नमक- स्वादअनुसार 

4. चीनी- 2 चम्मच 

5. लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच 

6. जीरा पाउडर- 1 चम्मच 

 

दही- 100 ग्राम   

 

काला नमक- स्वादअनुसार 

तेल- 1 कप

 

विधि

1. उड़द दाल को पानी में से छानकर थोड़े से पानी के साथ बारीक पीस लें। इसे एक बाउल में निकालकर 2-3 मिनिट तक फेंटे।

2. अदरक और हरी मिर्चों को बारीक काट कर उड़द दाल में डालें। नमक डालकर फिर से फेंट लें।

3. थोड़ा पानी डालकर बैटर की कनसिसटेन्सी ठीक कर लें। एक कढ़ाई में काफी सारा तेल गरम करने रखें। दूसरे बाउल में पानी रखें।

4. गीले चम्मच से बैटर उठाकर गरम तेल में डालकर पूरी तरह पक कर सुनहरा होने तक तल लें। यही गीले उंगलियों से भी कर सकते हैं।

5. दही को अच्छी तरह फेंट लें। उसमें डालें नमक, सेंधा नमक और चीनी और अच्छी तरह मिला लें। कुछ देर रेफ्रिजरेटर में रख कर ठंडा होने दें।

6. भल्ले जब तैयार हो जाएँ, तब उन्हें तेल में से निकालकर कुछ मिनिटों के लिए पानी में डुबोएँ। फिर उन्हें निचोड़कर अधिक पानी निकालें और दही में डालें।

7. दही में से निकालकर सर्विंग बाउलों में डालें, ऊपर से थोड़ा दही, थोड़ा मीठी खजूर और इमली की चटनी और हरी चटनी डालें।

8. कुछ लाल मिर्च पावडर और जीरा पावडर छिड़कें और परोसें।

Advertising