झटपट से बनाएं क्रंची और टेस्टी फ्राइड फिश एंड चिप्स (pics)

punjabkesari.in Saturday, Apr 16, 2016 - 01:42 PM (IST)

अगर अाप का मन नॉन वेज खाने को कर रहा हैं तो अाप घर पर क्रंची और टेस्टी फ्राइड फिश एंड चिप्स बना कर खा सकते हैं। सी फूड लवर्स को यह रेसिपी काफी पसंद आएगी। इसे आप बहुत ही कम समय में बना सकते हैं। यह खाने में बहुत ही क्रंची और टेस्टी होती है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

 

फ्राइड फिश बनाने की सामग्री :- 

 

- मछली के छोटे पीस  5-6 

 

- मिर्च पावडर 1 चम्मच 

 

- बेकिंग पावडर 3/4 चम्मच 

 

- सोडा या वाइन 1 कप 

 

- मैदा 1 चम्मच 

 

- कार्न फ्लोर 1 चम्मच 

 

- तेल नमक स्वादअनुसार 

 

फ्राइड फिश एंड चिप्स बनाने की विधि :-  

 

1. फ्राइड फिश एंड चिप्स बनाने के लिए सहसे पहले अाप एक कटोरें में मैदा, मिर्च पावडर, बेकिंग पावडर डाल कर मिक्स करें।

 

2. मिक्स करने के बाद इसमें सोडा या वाइन मिला कर अच्छे से घोल तैयार करें अौर 20 मिनट तक ठंड़ा होने के लिए रख दें।

 

3. अब इस में हल्का सा नमक डाल कर और मछली को इसमें डाल कर अच्छी तरह से लपेटें।

 

4. बाद में एक प्लेट लेकर इसमें मैदा, कार्न फ्लोर मिला कर मछली पर लगाएं।

 

5. इसके बाद दूसरा पैन लें अौर उसमें तेल को गर्म करने के लिए डाल दें।

 

6. इस गर्म तेल में मछली डालकर फ्राई करें।

 

अब अाप इस गरमा-गरम मछली को चिप्स अौर सास के साथ एक प्लेट में डाल कर घर में सबकों सर्व करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News