घर पर बनाएं क्रिस्पी आलू टिक्की(Pics)

Sunday, Jul 10, 2016 - 03:10 PM (IST)

शाम को चाय के साथ कुछ न कुछ खाने का मन करता है। बच्चे भी खाने की कुछ ऐसी ही फरमाइश करते है लेकिन बरसात के मौसम में बाजार के बने हुए स्नैक्स अच्छे नही लगते। ऐसे में कोशिश करनी चाहिए कि घर पर ही कुछ बना लिया जाए जो खानें में भी टेस्टी हो।आज हम आपको झटपट बनने वाली ब्रेड आलू टिक्की की रैसीपी बताने जा रहें हैं जो क्रिस्पी भी हैं और लाजवाब भी...
 
सामग्री:-
 
- 6 स्लाइस ब्रैड
- 4 आलू उबले हुए
- 1प्याज बारीक कटा
- हरा धनिया कटा हुआ
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाऊडर
- 1/2 छोटा चम्मच नींबू का रस
- तेल आवश्कतानुसार
- नमक स्वादानुसार
 
विधि:-
 
- एक बर्तन में आलू और सारी सामग्री डालकर अच्छे से मैश कर लें।
- इसके बाद हथेलियों पर थोड़ा सा तेल लगाकर इस मिश्रण को टिक्की का आकार दें दिजिए।
- तवे को गर्म करके इस पर तेल डाल दीजिए। जब तवा गर्म हो जाए तो इस पर टिक्कियां रखकर सुनहरा होने तक तलें।
- गर्मा-गर्म टिक्किया बनकर तैयार हैं। इसे चटनी के साथ सर्व करें।
 
 
 
 
 

 

Advertising