मिनटों में बनाएं टेस्टी और लाजवाब स्वीट कॉर्न मसाला करी (pics)

punjabkesari.in Thursday, Apr 07, 2016 - 05:50 PM (IST)

आज हम आपको रेसिपी में स्वीट कॉर्न मसाला करी बनाना सीखाएगें। अाप इसे रोटी अौर ब्रेड के साथ भी खा सकती हैं। इसे बनाना बहुत ही अासान है। अाप इसे बच्चो को स्कूल के लिए लंच बॉक्स में डाल कर भी दें सकती है। तो अाइए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में...

 

सामग्री :-

 

- उबली हुई कार्न 3 कप 

 

- कटा हुआ प्याज 1 बड़ा 

 

- कटे हुए टमाटर 3 बड़े 

 

- कटी हुई शिमला मिर्च 1 बड़ी 

 

 - कस्तूरी मेथी 1 चम्मच 

 

- अदरक लहसुन पेस्ट 1 चम्मच 

 

- धनिया पावडर स्वादानुसार

 

- गरम मसाला स्वादानुसार

 

- लाल मिर्च पावडर स्वादानुसार

 

बनाने की विधि :-

 

1. सबसे पहले एक पैन में रेल गर्म करके जीरा, कस्तूरी मेथी औऱ अदरक लहसुन का पेस्ट डाल कर हल्का भूरा कर लें।

 

2. बाद में प्याज डालकर उसे फ्राई करें।

 

3. प्याज फ्राई करने के बाद में कटी हुई शिमला मिर्च अौर टमाटर डालें। 

 

4. शिमला मिर्च और टमाटर डालने के बाद में स्वीट कॉर्न, मसाला और नमक मिला दें।

 

5. अब इसे 8 से 10 मिनट तक हल्की आंच पर रख कर पकाएं।

 

6. पकने के बाद इसे रोटी के साथ सबको सर्व करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News