इन सर्दियों में बनाए घर पर गाजर की बर्फी (pics)

Monday, Jan 18, 2016 - 02:53 PM (IST)

सर्दियों का मौसम है और अगर इस मौसम कोई मेहमान आ जाए तो आप भी उनकी मेहमान नवाजी करने के लिए बेस्ट ऑप्शन ढूंढेंगे तो आज हम आपको बता रहें है गाजर की बर्फी के बारे में, जो न तो सिर्फ मेहमानों का पसंद आएगी बल्कि वह आपकी तारीफ करते नही थकेंगे। आजकल तो है भी गाजरों का मौसम तो बना डालिए गाजर की बर्फी। आइए जानते है इसे बनाने की विधि।

 

आवश्यक सामग्री:-

- गाजर कद्दूकस की हुई 500 ग्राम  

- मावा 1 कप 

चीनी 1 कप 

- काजू पाउडर  ½ कप

- देसी घी 2 टेबल स्पून

- काजू 8-10

- पिस्ते 8-10

- इलायची 5-6

- फुल क्रीम दूध1 कप

 

विधि:-

 1. सबसे पहले एक बर्तन में दूध उबालने के लिए रख दें।

 

2. अब दूध में उबाल आने पर इसमें कद्दूकस की हुई गाजर डालकर अच्छे से मिक्स कीजिए और थोड़ी थोडी देर कर हिलाते रहें।

 

3. अब काजू-पिस्ते को बारीक टुकड़ों में काट लें और इलायची को छील कर पाउडर बना लें।

 

4. गाजर में दूध के अच्छे से सूख जाने पर इसमें घी डाल दीजिए और 3-4 मिनिट तक लगातार चलाते हुए भून लीजिए।

 

5. गाजर के भून जाने पर इसमें चीनी डालकर मिक्स कीजिए और गाजर का रस खत्म हो जाने तक इसे चलाते रहें।

 

6. जब गाजर में जूस बहुत ही कम रह जाए तो इसमें मावा डाल कर मिक्स कीजिए और लगातार चलाते हुए गाजर को तब तक भूनें जब तक इसका रस खत्म न हो जाए।

 

7. गाजर के अच्छे से ड्राई हो जाने पर इसमें काजू का पाउडर, काजू के टुकडे़, इलायची पाउडर डालकर मिक्स किजिए।

 

8. अब एक प्लेट लीजिए, इसे घी लगाकर चिकना कीजिए। 

 

9. अब इस प्लेट में गाजर की बर्फी डाल कर एक जैसा करते हुए फैला दीजिए ऊपर से कटे हुए पिस्ते डालकर इसकी गार्निश कीजिए। 

 

10. बर्फी को ठंडा होने के लिए रख दीजिए और ठंडा हो जाने और जमने पर बाद इसे मनपसंद टुकडों में काट कर सर्व कीजिए।

Advertising