चाय के साथ खाएं Cake Rusk

Saturday, Aug 19, 2017 - 05:41 PM (IST)

बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को केक रस्क पसंद होते है। लोग इसे चाय के साथ खाते हैं। आप घर पर भी आसानी से इसे बना सकते है। आज हम आपको केक रस्क बनाने के रेसिपी बताएंगे। 

सामग्री
- 100 ग्राम बटर
- 100 ग्राम चीनी(पिसी हुई)
- 3 अंडे
- 150 ग्राम मैदा
- 1 टीस्पून बेकिंग सोडा
- 1/4 टीस्पून वैनिला
- 1/8 ऑर्गेनिक फूड कलर(येलो)

विधि
1. एक बाउल में बटर डालकर अच्छे से बीट करके पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसमें चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं।
2. इसके बाद इसमें 3 अंडे डालें और दोबारा मिक्स करें। अब इसमें मैदा, बेकिंग सोडा, वैनिला और ऑर्गेनिक फूड कलर डालकर बीट करें।
3. बेकिंग डिश पर ब्रश के साथ बटर लगाएं और तैयार किए मिक्सर को केक पेन में डाल दें।
4. ओवन में 350°F/180°C के तापमान पर इसे 30 मिनट के लिए बेक करें। बज इसका रंग हल्का ब्राउन हो जाए तो इसे निकाल लें और स्लाइस में काट लें।
5. इस स्लाइस को बेकिग ट्रे में रखें और  350°F/180°C के तापमान पर इसे 15-20 मिनट के लिए बेक करें। 
6. अब ट्रे को बाहर निकालकर रस्क को पलटें और 15-20 मिनट के लिए बेक करें।

Advertising