ब्रैड उत्तपम

Friday, Apr 07, 2017 - 01:40 PM (IST)

पंजाब केसरी(जायका): नाश्ते में अधिकतर लोग ब्रैड टोस्ट या फिर एग ब्रैड खाना पसंद करते है। अाप चाहें तो नाश्ते में ब्रैड उत्तपम भी ट्राई कर सकते है। आज हम आपको ब्रैड उत्तपम की रेसिपी बताने जा रहे है। यह बनान में आसान और खाने में काफी टेस्टी है। 

सामग्री
- 6 ब्रैड स्लाइस
- 200 ग्राम सूजी
- 80 ग्राम मैदा
- 150 मि.ली दही
- 200 मि.ली पानी
- 80 ग्राम प्याज
- 60 ग्राम टमाटर
- 100 ग्राम शिमला मिर्च
- 15 ग्राम धनिया
- 1 टीस्पून अदरक का पेस्ट
- 1 टीस्पून हरी मिर्च
- 1 टीस्पून नमक
- 1 टीस्पून तेल 

विधि
1. एक ब्रैड स्लाइस लें और किनारों को काट लें। अब ब्रैड स्लाइस को टुकड़ों में तोड़ लें। 

2. ब्लेंडर में सूजी, मैदा, दही, ब्रैड स्लाइस और पानी डालकर ब्लेंड करके पेस तैयार कर लें। 

3. अब पेस्ट को एक बाउल में निकाल लें और इसमें प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, धनिया, अदरक पेस्ट, हरी मिर्च और नमक डालकर मिक्स करें। 

4. इसके बाद एक पेन में तेल गर्म करें और एक चम्मच पेस्ट डालकर गोल आकार में फैलाएं। 

5. ब्रैड उत्तपम को धीमी आंच पर दोनों साइड से तबतक पकाएं जबतक इनका रंग लाइट गोल्डन ब्राउन न हो जाएं। 

6. ब्रैड उत्तपम तैयार है इसे चटनी के साथ सर्व करें। 


 

Advertising