ठंडक पाने के लिए बना कर खाएं बादाम की कुल्फी (pics)

punjabkesari.in Tuesday, Apr 19, 2016 - 04:12 PM (IST)

गर्मियो में हर कोई गर्मी से बचने के लिए ठंडक वाली चीजे खाना पसंद करते हैं। अाज हम अापको गर्मी के इस मौसम से राहत पाने के लिए बादाम की कुल्फी बनाना सीखाएगें। इसे खा कर ठंड़क तो मिलती ही है साथ ही यह हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। अाप इसे घर पर बहुत ही कम समय में बना सकते हैं। तो अाइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।

 

बादाम की कुल्फी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :-

 

- दूध 3 लीटर 

 

- चीनी 3/4 कप 

 

- बादाम भूना और कटा हुआ ½ कप 

 

- इलायची पाउडर 1 चम्मच 

 

बादाम की कुल्फी बनाने के लिए विधि :-

 

1. बादाम की कुल्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन लें।

 

2. अब इसमें सारा दूध डाल कर गैस पर तब तक चलाते रहें जब तक अाधा न हो जाएं। अाधा होने पर गैस को बंद कर दें।

 

3. गैस से उतार कर दूध में चीनी, बादाम और इलायची पाउडर को डाल कर अच्छे से मिक्स कर दें। 

 

4. अब इस मिश्रण को सांचों में डालकर 5-6 घंटों के लिए फ्रिज में जमने के लिए रख दें।

 

5. 5-6 घंटों को बाद देखे कि कुल्फी जम गई है कि नहीं। अगर कुल्फी जम गई है तो इसे निकाल कर सबको सर्व कर दें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News