झटपट तैयार करें अचारी करेला

punjabkesari.in Friday, Jun 01, 2018 - 12:34 PM (IST)

करेला खाना बहुत से लोगों को अच्छा नहीं लगता लेकिन इसे खाना सेहत के लिए लाभदायक होता है। अगर आप इसकी सब्जी नहीं खाना चाहते तो आप इसे आचार के रूप में तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं आचारी करेला बनाने की विधि-


सामग्री
करेला- 600 ग्राम
नमक - 1 बड़ा चम्मच
पानी - 700 मिलीलीटर
पानी - 1 लीटर
तेल - 45 मिलीलीटर
जीरा - 1/2 छोटा चम्मच
सौंफ - 1 छोटा चम्मच
राईं - 1/2 छोटा चम्मच
साबत मेथे - 1/2 छोटा चम्मच
कलौंजी - 1/2 छोटा चम्मच
हल्दी - 1/2 छोटा चम्मच
नमक - 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च - 2 छोटे चम्मच
धनिया पाऊडर - 1 1/2 छोटा चम्मच
गुड़ पाऊडर - 25 ग्राम
इमली पलप - 60 ग्राम

 

विधि
1. करेले लेकर इसका छिलका उतारें  और इसे टुकड़ों में काट लें।
2. अब कटे करेले को एक कटोरे में स्थानांतरित करें और इसमें 1 बड़ा चम्मच नमक तथा 700 मिलीलीटर पानी डालें और 30 मिनट तक भिगो कर रख
दें।
3. अब इसका पानी हटा करेले अच्छी तरह धो लें।
4. इसके बाद पैन में 1 लीटर पानी गरम करें और इसमें करेले डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
5. अब इसमें उबाल आने दें।
6. अब करेले पानी से निकाल कर एक तरफ रख दें 
7.  अब एक पैन में 45 मिलीलीटर तेल गरम करें, 1/2 चम्मच जीरा, 1 चम्मच सौंफ़ , 1/2 चम्मच राई, 1/2 चम्मच मेथे साबत , 1/2 चम्मच कलौंजी  
डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
8. इसमें 1/2 छोटा चम्मच हल्दी डालकर हिलाएं।
9. अब इसमें करेले तथा 1 चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
10. इसके बाद इसे  ढककर 15 मिनट तक पकाएं।
11. फिर 2 चम्मच लाल मिर्च, 1 1/2 चम्मच धनिया पाऊडर डालकर इसे अच्छी तरह से मिलाएं।
12. अब इसमें 25 ग्राम गुड़ पाऊडर, 60 ग्राम इमली पलप डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
13. इसके बाद इसे 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
14. अब इसे रोटी के साथ गर्मा गर्म परोसें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Related News