घर पर बनाएं Vegan Burger With Buns

Friday, Aug 17, 2018 - 05:19 PM (IST)

आज हम आपके लिए लाए हैं Vegan Burger With Buns की रेसिपी। जानते हैं इसे बनाने का तरीका

सामग्री
खमीर - 1 बड़ा चम्मच
पाऊडर चीनी - 2 चम्मच
गर्म पानी - 110 मिलीलीटर
 गेहूं का आटा - 230 ग्राम
मैदा - 230 ग्राम
बेकिंग सोडा - 1/2 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
पानी - 180 मिलीलीटर
तेल - 1 बड़ा चम्मच
सफेद चने- 350 ग्राम
पानी - 500 मिलीलीटर
पानी - 800 मिलीलीटर
स्वीट कॉर्न - 350 ग्राम
धनिया - 15 ग्राम
पेपरिका - 1 चम्मच
धनिया पाऊडर - 1 चम्मच
जीरा पाऊडर - 1 चम्मच
नमक - 1 1/2 चम्मच
नींबू सत- 1 चम्मच
मैदा - 30 ग्राम
तेल - फ्राइंग के लिए
तेल - ब्रशिंग के लिए
तिल  
कैचअप - स्वाद अनुसार
प्याज स्लाइस - स्वाद अनुसार
टमाटर स्लाइस - स्वाद अनुसार
धनिया - स्वाद अनुसार

तैयारी
1. एक कटोरे में खमीर, चीनी तथा 110 मिलीलीटर गर्म पानी मिलाएं और 10 मिनट के लिए रख दें।
2. इसके बाद गेहूं का आटा, मैदा, बेकिंग सोडा, नमक तथा पानी डालकर  मुलायम आटा गूंथ लें।
3. 1 बड़ा चम्मच तेल मिलाएं और 2 घंटे के लिए रख दें।
4. एक अन्य कटोरे में चने रात भर के लिए भिगो दें।
5. सुबह चने उबाल ले और कटोरे में स्थानांतरित करें। इसमे स्वीट कॉर्न,धनिया, पेपरिका, धनिया पाऊडर, जीरा पाऊडर, नमक, नींबू सत तथा मैदा मिलाएं। 
6. मिश्रण को एक कटोरे में स्थानांतरित करें और अपने हाथ में कुछ मिश्रण लें और इसे एक टिक्की का आकार दें।
7. 30 मिनट के लिए ठंडा करें।
8. एक पैन में कुछ तेल गर्म करें और उसे फाई कर टिशू पर निकाल लें।
9. इसके बाद आटे को बराबर भागों में विभाजित करें। गोले बनाएं और बेकिंग ट्रे पर रखें।
10. इसे कपड़े से ढकें और 30 मिनट तक रख दें।
11. तिल के साथ गार्निशिंग करें।
12. ओवन को 350 डिग्री फारेनहाइट / 180 डिग्री सेल्सियस तक गर्म करें। 15-20 मिनट के लिए सेक लें।
13. इसे ओवन से हटा दें और बन को आधे में काट लें।
14. इसे एक तवे पर रखें और 2 - 3 मिनट के लिए मध्यम आंच पर पकाएं।
15. इसे गैस से हटा दें और बोर्ड पर रखें।
16. उस पर कुछ कैचअप फैलाएं।
17. इसके ऊपर प्याज स्लाइस और टमाटर स्लाइस रखें।
18. उस पर टिक्की रखें।
19. धनिए के साथ गार्निशिंग करें।
20. इसके ऊपर बन का दूसरा भाग रखें।
21. गर्मा-गर्म परोसें।

Sonia Goswami

Advertising