वेज मखनवाला एकदम खास सब्जी

punjabkesari.in Wednesday, Feb 06, 2019 - 12:20 PM (IST)

 किसी भी शुभ अवसर या पार्टी के लिए एकदम खास सब्जी है वेज  मखनवाला। इसे आप नान, चपाती, परांठे, चावल या पूरी के साथ अपने मेन्यू में शामिल कीजिए, सभी इसके स्वाद के गुण गाने से खुद को रोक नही पाएंगे। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री
मक्खन - 2 टेबल स्पून
गाजर - 75 ग्राम
शिमला मिर्च - 60 ग्राम
फूलगोभी - 90 ग्राम
हरी फलियां - 40 ग्राम
हरे मटर - 50 ग्राम
नमक - 1/4 टी स्पून
टमाटर - 360 ग्राम
अदरक - 2 टी स्पून
लहसुन - 2 टी स्पून
काजू - 2 टेबल स्पून
मक्खन - 2 टेबल स्पून
जीरा - 1 टी स्पून
तेज पत्ता - 1
हल्दी - 1/2 टी स्पून
नमक - 1 टी स्पून
लाल मिर्च - 1 टी स्पून
धनिया पाऊडर - 1 टी स्पून
चीनी - 1 टी स्पून
पानी - 150 मिलीलीटर
ताजा क्रीम - 60 ग्राम
गर्म मसाला - 1/2 टी स्पून
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1. सबसे पहले एक पैन में मक्खन गर्म करें। उसमें गाजर,शिमला मिर्च, फूलगोभी,  हरी बीन्स तथा हरे मटर डालकर अच्छी तरह मिलाएं और मध्यम आंच पर 7 - 10 मिनट के लिए सब्जियों को पकाएं।
2. इसमें नमक मिलाएं। तब तक पकाएं जब तक इसका रंग भूरा न हो जाए।
3. इसे गैस से हटाएं और एक तरफ रख दें। एक ब्लेंडर में टमाटर, अदरक,लहसुन तथा काजू डालकर चिकनी प्यूरी बनाएं। एक तरफ रखें।
4. इसके बाद एक कड़ाही में 2 बड़े चम्मच मक्खन गर्म करें। इसमें जीरा तथा तेज पत्ता डालकर  अच्छी तरह से हिलाएं।
5. फिर इसमें मिश्रित मिश्रण डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।  मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट तक पकाएं।
6. अब  हल्दी डालें और अच्छी तरह से हिलाएं। फिर नमक, लाल मिर्च,धनिया पाऊडर तथा चीनी मिलाएं।
7. 150 मिलीलीटर पानी डालें और फिर से मिलाएं। मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
8. 60 ग्राम ताजा क्रीम  मिलाएं। उबाल आने दें।  अब इसमें पकी हुई सब्जियां डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
9. इसमें गर्म मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं। मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें। धनिया से गार्निश करें। 
10.आपकी सब्जी तैयार है। रोटी या नान के साथ गर्मा गर्म परोसें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News