पनीर खाने वालों के लिए स्पैशल रेसिपी है पनीर घी रोस्ट

Tuesday, Jul 24, 2018 - 12:20 PM (IST)

पनीर एक ऐसी तरह की सामग्री है जो बनाने में आसान और खाने में सबसे स्वादिष्ट मानी जाती है।  इसके अलावा अगर आप इसे किसी ड्रिंक के साथ सर्व करने की सोच रहे हैं, तो ग्रिल पनीर या रोस्ट पनीर को परोस सकते हैं। पनीर के शौकिनों के लिए आज हम लाएं हैं मजेदार रेसिपीज। आइए जानते हैं विधि।

सामग्री
(मेरिनेशन के लिए)
दही - 230 ग्राम
हल्दी - 1/2 चम्मच
नमक - 1/2 चम्मच
लाल मिर्च - 1 चम्मच
पनीर - 400 ग्राम
इस तरह करें तैयारी 
1. एक कटोरे में दही, हल्दी, नमक तथा लाल मिर्च अच्छी तरह मिलाएं।
2. 400 ग्राम पनीर डालें और 30 मिनट के लिए पनीर को मसाला में मेरिनेट होने के लिए रख दें।
--------------------

(मसाले के लिए सामग्री)
जीरा - 2 चम्मच
धनिया साबत - 1 चम्मच
सौंफ - 1 चम्मच
मेथी साबत - 1 चम्मच
काली मिर्च के टुकड़े - 1/2 चम्मच
सूखी लाल मिर्च - 10
लहसुन - 1 बड़ा चम्मच
अदरक - 1 बड़ा चम्मच
इमली का रस - 70 मिलीलीटर

(इस तरह तैयार करें मसाला)
1. एक पैन लें उसमें जीरा, धनिया , सौंफ़ ,मेथी, काली मिर्च तथा सूखी लाल मिर्च डालकर भूनें।
2. इस मिश्रण को ब्लेंडर में स्थानांतरित करें, लहसुन,अदरक तथा इमली का  रस  डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
3. इस मिश्रण को एक कटोरे में स्थानांतरित करें और अलग रखें।
---------------
(शेष सामग्री)
घी - 70 मिलीलीटर
प्याज - 180 ग्राम
पानी - 60 मिलीलीटर
नमक - 1 चम्मच
गुड़ - 1 चम्मच

 
1. एक बर्तन में घी गर्म करें और उसमें प्याज डालकर भूनें।
2. फिर इसमें तैयार मसाला मिश्रण  मिलाएं।
3. 60 मिलीलीटर पानी डालें।
4. अब इसमें मसालेदार पनीर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
5. कम आंच पर लगभग 5-7 मिनट के लिए कुक करें।
6.  नमक, गुड़  डालकर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
8. गर्मा-गर्म परोसें।
--------------------
डम पनीर से ले अलग मजा

 

सामग्री
पनीर - 400 ग्राम
तेल - 1 1/2 चम्मच
प्याज - 125 ग्राम
तेल - 2 चम्मच
लौंग - 4 फली
इलायची - 4 फली
दालचीनी छड़ी - 1 इंच
अदरक पेस्ट - 1 1/2 चम्मच
लहसुन पेस्ट - 1 1/2 चम्मच
हरी मिर्च पेस्ट - 1 चम्मच
हल्दी - 1/2 चम्मच
दही - 70 ग्राम
धनिया पाऊडर - 1 चम्मच
जीरा पाऊडर - 1/2 चम्मच
लाल मिर्च - 1/2 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
काली मिर्च - 1/4 चम्मच
पानी - 220 मिलीलीटर
गर्म मसाला - 1 चम्मच
ताजा क्रीम - 2 चम्मच
पुदीने के पत्ते - 1 बड़ा चमचा
धनियां - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1. एक पैन में तेल गर्म करें और प्याज डालकर भूनें।
2. इसे एक ब्लेंडर में स्थानांतरित करें और अच्छी तरह मिलाएं। एक तरफ रखें।
3. एक अन्य बर्तन में तेल गर्म करें और उसमें लौंग, इलायची, दालचीनी डालकर हिलाएं।
4. फिर प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च पेस्ट डालकर 2 - 3 मिनट के लिए पकाएं।
5. हल्दी डालें। इसके बाद दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
6. अब धनिया पाऊडर, जीरा पाऊडर, लाल मिर्च,नमक तथा काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
7  फिर पानी डालें और उबाल आने दें।
8. अब पनीर डालकर एल्यूमीनियम पन्नी के साथ कवर करें और ढक्कन के साथ कवर कर कम आंच पर 5 - 7
मिनट के लिए कुक करें।
9. ढक्कन खोलें और अच्छी तरह से हिलाएं।
10. 1 चम्मच गर्म मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
11. 2 चम्मच ताजा क्रीम तथा पुदीने की पत्तियां डालकर फिर से मिलाएं और 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
12. धनिए के साथ गार्निशकरें।
13. गर्मा-गर्म परोसें।

Sonia Goswami

Advertising