चटपटे ज़िंगी पार्सल का घर पर ले मज़ा

Saturday, Jul 21, 2018 - 12:03 PM (IST)

आज हम आपके लिए लाएं हैं चटपटे ज़िंगी पार्सल जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। आईए जानते हैं इसकी विधि।

 
सामग्री
(डोह के लिए)
 खमीर - 1 बड़ा चम्मच
चीनी - 2 चम्मच
गर्म पानी - 220 मिलीलीटर
मैदा - 460 ग्राम
नमक - 2 चम्मच
तेल - 60 मिलीलीटर

पहले करें डोह तैयार
1. एक कटोरे में खमीर, चीनी तथा गर्म पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 5 मिनट के लिए रख दें।
2. इसके बाद मैदा, नमक, तेल तथा पानी डालकर मुलायम आटा गूंथ लें और 2 - 3 घंटे के लिए रख दें।

भराई के लिए सामग्री
पनीर - 240 ग्राम
नमक - 1/2 चम्मच
हल्दी - 1 चम्मच
जीरा पाऊडर - 1 चम्मच
धनिया पाऊडर - 1 चम्मच
चिल्ली फ्लैक्स - 1/2 चम्मच
मेयोनेज - 2 चम्मच
हरिसा मेयोनेज - 2 चम्मच
मक्का आटा - छिड़कने के लिए
मक्खन - ब्रशिंग के लिए
ऑरेगैनो - सजावट के लिए
मिक्स्ड  हर्ब्स - सजावट के लिए

इस तरह तैयार करें भराई के लिए मिश्रण
1. एक कटोरे में सभी चीजों के डालकर अच्छी तरह मिलाएं और एक घंटे के लिए रख दें।

(अन्य तैयारी)
1. मक्का आटा को रोटी बेलने से पहले छिड़क लें।
2. आटे से एक गेंद लें उसे बेल कर फ्लैट करें।
3. आटे को त्रिकोण जैसे मोड़ लें और तैयार मिश्रण डालें और किनारों को बंद कर दें।  
4. इसे एक बेकिंग ट्रे पर रखें और इसे मक्खन से ब्रशिंग करें।
5. इसके ऊपर ऑरेगैनो और मिक्स्ड हर्ब्स छिड़कें।
7. ओवन को 220 डिग्री सेल्सियस / 430 डिग्री फारेनहाइट तक गरम करें। 15-20 मिनट के लिए सेंक ले।
8. गर्मा-गर्म परोसें।
-----------------------
डीप  फ्राइड  मिनी  कैलज़ोनेस 

 

सामग्री
 खमीर - 1 1/2 चम्मच
चीनी - 2 चम्मच
गर्म पानी - 315 मिलीलीटर
मैदा - 465 ग्राम
परमेसन  चीज़ - 50 ग्राम
बेकिंग पाऊडर - 1 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
जैतून का तेल - 45 मिलीलीटर
कैचअप - जरुरत अनुसार
मोज़ेरेला पनीर - स्वाद अनुसार
तुलसी - स्वाद के लिए
नमक स्वाद अनुसार
तलने के लिए तेल

तैयारी
1. एक कटोरे में, खमीर, चीनी तथा गर्म पानी मिलाएं और मिश्रण को 5 मिनट के लिए रख दें।
2. इसके बाद मैदा, पनीर, बेकिंग पाऊडर, नमक तथा तेल डालकर मुलायम आटा गूंथ कर एक घंटे के लिए रख दें।
3. अब आटे को उंगलियों की मदद से फैलाएं। उस पर कैचअप फैलाएं।
4. इसके ऊपर मोज़ेरेला पनीर, तुलसी और नमक डाल कर किनारों को बंद कर दें।
5.  भारी कड़ाही में पर्याप्त तेल गरम करें और सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें और टिशू पेपर पर निकाल दें।
6.  इसे आधा-आधा काट लें। कैचअप के साथ गर्मा-गर्म परोसें।

Sonia Goswami

Advertising