मिक्स सब्जियों से बनाएं स्टफ्ड पाव भाजी

Tuesday, Jul 17, 2018 - 01:50 PM (IST)

आज हम स्वादिष्ट पाव भाजी बना रहे है। यह मिक्स सब्जियों से बनाई गई है। बच्चों को सब्जी खिलाने का यह एक आसान तरीका भी है। हम घर पर आसानी से भी इसे बना सकते है। इसका स्वाद भी सबसे अलग होता है। 

सामग्री
खमीर - 2 चम्मच
चीनी - 1 चम्मच
गर्म पानी - 100 मिलीलीटर
मैदा - 640 ग्राम
अजवायन - 1 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
गर्म पानी - 220 मिलीलीटर
तेल - 1 बड़ा चम्मच
मक्खन - 1 बड़ा चम्मच
जीरा - 1/2 चम्मच
प्याज - 100 ग्राम
अदरक-लहसुन पेस्ट - 2 चम्मच
हल्दी - 1/4 चम्मच
शिमला मिर्च - 35 ग्राम
उबले हरे मटर - 30 ग्राम
उबली फूलगोभी - 35 ग्राम
उबले मैश आलू - 250 ग्राम
लाल मिर्च - 1/2 चम्मच
पाव भाजी मसाला - 2 चम्मच
पानी - 60 मिलीलीटर
नमक - 1/2 चम्मच
दूध - ब्रशिंग के लिए
तिल (काला, सफेद) - सजावट के लिए

तैयारी
1. एक कटोरे में 2 चम्मच खमीर, 1 चम्मच चीनी तथा 100 मिलीलीटर गर्म पानी डालकर 5 मिनट के लिए रख दें।
2. मैदे में अजवायन,1 चम्मच नमक तथा 220 मिलीलीटर गर्म पानी डालकर मुलायम आटा गूंथ लें और तेल लगाकर
 1-1/2 घंटे के लिए रख दें।
3. एक कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच मक्खन गर्म करें। 1/2 चम्मच जीरा डालें। फिर 100 ग्राम प्याज डालकर भूनें।
4. अब 2 चम्मच अदरक- लहसुन पेस्ट डालकर  2 - 3 मिनट के लिए भूनें। 1/4 चम्मच हल्दी डालकर अच्छी
तरह से मिलाएं।
5. इसके बाद शिमला मिर्च,  मट तथा गोभी  डालकर 5 - 7 मिनट के लिए veggies को पकाएं। इसके बाद
आलू मिलाएं।
6. अब 1/2 चम्मच लाल मिर्च तथा 2 चम्मच पाव भाजी मसाला डालकर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
7. 60 मिलीलीटर पानी तथा 1/2 चम्मच नमक डालकर मिलाएं और गैस से हरा कर अलग रखें।
8. आटे की एक गेंद लें और इसे अपने हाथों से फैलाएं। इसके ऊपर कुछ तैयार मिश्रण डालें।
9. किनारों को पूरी तरह से सील करें और इसे बेकिंग डिश पर रखें । कपड़े से ढक 1 घंटे तक रख दें।
10. अब इसे दूध से ब्रशिंग करें। काले या सफेद तिल छिड़के।
11. ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस / 350 डिग्री फारेनहाइट तक गरम करें। 25 मिनट के लिए सेंक लें या जब तक
 सुनहरा भूरा न हो तब तक सेंक लें।
12. इसे ओवन से हटा कर गर्मा-गर्म परोस

Sonia Goswami

Advertising