सोया मेथी पालक सब्जी खाने में मजेदार
punjabkesari.in Friday, Dec 07, 2018 - 12:46 PM (IST)
सर्द मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों की बहार है। जिससे टेस्टी डिशेज तैयार की जा सकती हैं। आज हम लेकर आए हैं सोया मेथी पालक सब्जी।
सामग्री
पानी - 700 मिलीलीटर
नमक - टी स्पून
सोया चंक्स- 100 ग्राम
पानी - 80 मिलीलीटर
पालक - 150 ग्राम
तेल - 30 मिलीलीटर
लहसुन - 1 टी स्पून
अदरक - 1 टी स्पून
हरी मिर्च - 1 टेबल स्पून
प्याज - 75 ग्राम
टमाटर प्यूरी - 200 ग्राम
मेथी की पत्तियां - 30 ग्राम
नमक - 1 टी स्पून
जीरा पाऊडर - 1 टी स्पून
लाल मिर्च - 1 टी स्पून
गरम मसाला - 1 टी स्पून
तैयारी
1. एक पैन में 700 मिलीलीटर पानी गर्म करें। इसमें नमक तथा चंक्स उबालें।
2. अब एक अन्य पैन में 80 मिलीलीटर पानी गर्म करें। 5 मिनट तक ढक कर पालक पकाएं।
3. एक पैन में 30 मिलीलीटर तेल गर्म करें। इसमें लहसुन, अदरक तथा हरी मिर्च डालकर 3 - 5 मिनट के
लिए पकाएं।
4. इसके बाद प्याज डालकर भूनें। फिर टमाटर प्यूरी डालकर 3-5 मिनट के लिए पकाएं।
5. इसके बाद मेथी की पत्तियां डालकर 2 - 3 मिनट तक पकाएं। उबला पालक मिलाएं।
6. अब सोया चंक्स अच्छी तरह मिलाएं। फिर जीरा पाऊडर, लाल मिर्च तथा गर्म मसाला मिलाएं।
7. आपकी सब्जी तैयार है। गर्मा गर्म परोसें।