बच्चों के लिए हेल्दी हैं सोया कीमा समोसा

Tuesday, Oct 16, 2018 - 05:02 PM (IST)

समोसे अच्छे हैं, लेकिन शाकाहारी समोसे और भी बेहतर होते हैं। सोया कीमा समोसा बनाने के लिए, आप्को केवल समोसे कि फिलिंग बदलनी पड़ेगी।  इसके अलावा थोड़ा सा फेर बदल करना पड़ेगा । सोया कीमा से बने समोसे स्वाद में थोड़े अलग होते हैं। 

सामग्री
सोया granules - 100 ग्राम
गर्म पानी - 750 मिलीलीटर
नमक - 1/2 टी स्पून
मैदा - 380 ग्राम
नमक - 1 टी स्पून
अजवायन - 1 टी स्पून
घी - 60 मिलीलीटर
पानी - 160 मिलीलीटर
तेल - 15 मिलीलीटर
जीरा - 1/2 टी स्पून
अदरक पेस्ट - 1 टी स्पून
हरी मिर्च - 1/2 टी स्पून
प्याज - 120 ग्राम
हल्दी - 1/4 टी स्पून
हरे मटर - 95 ग्राम
लाल मिर्च - 1 टी स्पून
नमक - 1/2 टी स्पून
गर्म मसाला - 1/2 टी स्पून
धनिया - 1 1/2 टी स्पून
पानी - ब्रशिंग के लिए
तलने के लिए तेल

तैयारी

1. एक कटोरे में सोया ग्रेन्युल को गर्म पानी में 1/2 टी स्पून नमक डालकर 30 मिनट के लिए भिगो कर रख दें।
2. एक  कटोरे में मैदा, 1 टी स्पून नमक, अजवायन , 60 मिलीलीटर घी तथा 160 मिलीलीटर पानी डालकर  मुलायम आटा गूंथ लें और 20 मिनट के लिए रख दें।
3. एक पैन में 15 मिलीलीटर तेल गर्म करें। इसमें जीरा, अदरक पेस्ट तथा हरी मिर्च डालकर 1 - 2 मिनट के लिए सॉट करें।
4.अब प्याज डालकर भूनें। इसके बाद हल्दी मिलाएं। फिर मटर डालें और मध्यम आंच पर 5-7 मिनट के लिए कुक करें।
5. अब इसमें भिगोकर रखा सोया ग्रेन्युल मिलाएं और 3-5 मिनट के लिए मध्यम आंच के लिए कुक करें।
6. इसके बाद लाल मिर्च, नमक तथा गर्म मसाला मिलाएं।
7. इसके बाद धनिया मिलाएं और मध्यम आंच पर 3-5 मिनट के लिए कुक करें।
8.इसे गैस से हटा दें और अलग रखें।
9.अब मैदे से समोसे का आकार तैयार करें। पानी से ब्रशिंग करें। तैयार भराई फिल करें।
10.किनारों को ठीक से सील करें और डीप फ्राई कर लें।
11.आपके समोसे तैयार हैं। टिशू पेपर पर निकालें। चटनी या कैचअप के साथ गर्मा गर्म परोसें।

Sonia Goswami

Advertising