पनीर के शौकिनों के लिए खास हैं ये रेसिपीज

punjabkesari.in Saturday, Feb 09, 2019 - 04:24 PM (IST)

पनीर के शौकिनों के लिए आज हम लेकर आए हैं दो तरह के पनीर की रेसिपी। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

पनीर महारानी
सामग्री

मक्खन - 2 बड़े चम्मच
तेज पत्ता - 1
अदरक - 1 1/2 चम्मच
लहसुन - 1 1/2 चम्मच
हरी मिर्च - 2
टमाटर प्यूरी - 240 ग्राम
पानी - 190 मिलीलीटर
लाल मिर्च - 1 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
चीनी - 1 चम्मच
सूखी मेथी - 1 चम्मच
ताजा क्रीम - 65 ग्राम
पनीर - 360 ग्राम
गर्म मसाला - 1/2 चम्मच
अदरक - गार्निशिंग के लिए
तैयारी

1.सबसे पहले एक कटोरे में मक्खन गरम करें। इसमें तेज पत्ता, अदरक,  लहसुन तथा 2 हरी मिर्च डालें और
1 - 2 मिनट तक पकाएं।
2.फिर टमाटर प्यूरी डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएं। मध्यम आंच पर 7 - 10 मिनट तक पकाएं।
3.अब इसमें 190 मिली लीटर पानी डालकर अच्छे से मिलाएं। इसे उबाल लें।
4.इसमें लाल मिर्च,नमक,चीनी तथा सूखी मेथी डालकर अच्छे से  मिलाएं।
5.फिर ताजा क्रीम डालें और फिर से मिलाएं। इसे उबाल लें।
6.अब इसमें 360 ग्राम पनीर डालकर अच्छे से मिलाएं। मध्यम आंच पर 7 - 10 मिनट तक पकाएं।
7.1/2 चम्मच गर्म मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं। मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
8.अदरक से गार्निश करें। रोटी या नान के साथ सर्व करें।
-----------------------

शाही पनीर कोरमा
सामग्री
तेल - 2 बड़े चम्मच
जीरा - 1 चम्मच
हरी इलायची - 4  
लौंग - 4 
दालचीनी - 1 इंच
प्याज - 350 ग्राम
अदरक लहसुन का पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
टमाटर - 320 ग्राम
हल्दी - 1/2 चम्मच
धनिया पाऊडर - 1 चम्मच
लाल मिर्च - 1 चम्मच
चीनी - 1 चम्मच
तेल - 2 बड़े चम्मच
दही - 75 ग्राम
काजू का पेस्ट - 50 ग्राम
पानी - 300 मिलीलीटर
नमक - 1 चम्मच
ताजा क्रीम - 65 ग्राम
पनीर - 320 ग्राम
गर्म मसाला - 1 चम्मच
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी

1. एक बर्तन में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें। इसमें जीरा, हरी इलायची, लौंग तथादालचीनी डालें और अच्छी
तरह से हिलाएं।
2. प्याज भूनें। अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और अच्छी तरह से हिलाएं।
3. अब टमाटर डालें और ढक्कन के साथ कवर करें। 10 मिनट तक पकाएं।
4. फिर हल्दी डालें और अच्छी तरह से हिलाएं।
5. इसमें एक चम्मच धनिया पाऊडर, लाल मिर्च तथा चीनी डालकर अच्छी तरह से हिलाएं।
6. इस मिश्रण को ब्लेंडर में ट्रांसफर करें और पेस्ट बनाएं।
7. एक अन्य बर्तन में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें, इसमें मिश्रित मिश्रण डालें।
8. 75 ग्राम दही डालकर अच्छे से मिलाएं।
9. फिर 50 ग्राम काजू पेस्ट तथा पानी डालें और इसे फिर से मिलाएं। इसे उबाल लें।
10. एक चम्मच नमक तथा ताज़ा मलाई डालें और अच्छी तरह हिलाएं।
11. अब इसमें 320 ग्राम पनीर डालकर अच्छे से मिलाएं।
12. 3 - 5 मिनट तक पकाएं।
13. 1 चम्मच गर्म मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं।
14. धनिया से गार्निश करें।
15. नान या चावल के साथ परोसें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News