आसान स्‍टेप  से सीखें शाही मशरूम मसाला

punjabkesari.in Monday, Jul 16, 2018 - 03:03 PM (IST)

बहुत से लोगों को मशरूम की सब्‍जी खाना पसंद होता है। पर कई लोगों को मशरूम ठीक तरह से बनाना ही नहीं आता इसलिए आज हम आपके लिए मशरूम को सही तरीके से बनाने की विधि लाए हैं। यह मशरूम मसाला रेस्‍ट्रॉन्‍ट से भी अच्‍छा बनेगा अगर आप इसे मन से बनाएंगी तो। सबसे पहले मशरूम को साफ कर के गरम पानी में भिगो दे और फिर पकाएं। आप इसे चाइनीज तरीके से भी बना सकती हैं। यह हर तरीके से बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं शाही मशरूम मसाला बनाने की विधि।

सामग्री
दालचीनी छड़ी - 2
जीरा - 2 चम्मच
काली मिर्च के टुकड़े - 1 बड़ा चम्मच
ग्रीन इलायची - 3 फली
मेस स्ट्रैंड - 1
स्टार एनीज- 1
धनिए  के बीज - 1 बड़ा चम्मच
लौंग - 3 फली
ब्लैक इलायची - 1 
जयफल पाऊडर - 1/4 चम्मच
मक्खन - 2 चम्मच
मशरूम - 420 ग्राम
तेल - 2 चम्मच
तेज पत्ती - 1
जीरा - 1 चम्मच
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
हरी मिर्च - 1 चम्मच
प्याज प्यूरी - 165 ग्राम
हल्दी - 1 चम्मच
धनिया पाऊडर - 1 चम्मच
लाल मिर्च - 1 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
टमाटर प्यूरी - 370 ग्राम
चीनी - 1/2 चम्मच
काजू पेस्ट - 55 ग्राम
तैयार मसाला - 2 चम्मच
पानी - 150 मिलीलीटर
ताजा क्रीम - 50 ग्राम

 

  तैयारी
1. एक पैन में दालचीनी,जीरा,काली मिर्च,इलायची, मैस स्ट्रैंड,स्टार एनीज,धनिया साबत, लौंग, ब्लैक इलायची डालकर 3-5 मिनट तक भून लें और ब्लेंडर में पीस लें।
2. इसे एक कटोरे में स्थानांतरित कर जयफल पाऊडर डालकर मिलाएं और एक  तरफ रखें।
3. एक बर्तन में 2 चम्मच मक्खन गरम करें,420 ग्राम मशरूम डालकर सुनहरा भूनें और गैस से हटाकर अलग रखें।
4. एक दूसरे बर्तन में 2 चम्मच तेल गरम करें और तेज पत्ता,जीरा डालकर भूनें। पुदीना तथा अदरक-लहसुन पेस्ट की पेस्ट डालें।
5. हरी मिर्च तथा प्याज प्यूरी डालकर 3 - 5 मिनट के लिए भूनें। इसके बाद हल्दी डालकर अच्छी तरह से हिलाएं।
6.अब धनिया पाऊडर, लाल मिर्च तथा नमक डालें।
7. टमाटर प्यूरी डालकर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
8. फिर चीनी, काजू पेस्ट डाले। इसके बाद तैयार  मसाला तथा पानी डालकर उबाल आने दें।
9. अब इसमें पका हुआ मशरूम डालकर मिलाएं।  ताजा क्रीम डालकर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
10. गर्मा-गर्म परोसें।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News