पीज़ा नहीं अब ट्राई करें Rotizza

punjabkesari.in Saturday, Jul 14, 2018 - 11:28 AM (IST)

पीज़ा तो आपने बहुत बार खाया होगा लेकिन आज ट्राई करें रोटिज़ा। आइए जानते हैं इसकी विधि।
 

सामग्री
गेहूं का आटा - 200 ग्राम
नमक - 1/4 चम्मच
पानी - 120 मिलीलीटर
तेल - 1 चम्मच
दही - 180 ग्राम
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 चम्मच
जीरा पाऊडर - 1/2 चम्मच
लाल मिर्च - 1 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
गर्म मसाला - 1 चम्मच
नींबू का रस - 1 चम्मच
शिमला मिर्च - 120 ग्राम
पनीर - 160 ग्राम
तेल - 2 चम्मच
तेल - 1 बड़ा चम्मच
जीरा - 1 चम्मच
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
प्याज - 55 ग्राम
टमाटर प्यूरी - 240 ग्राम
लाल मिर्च - 1 चम्मच
धनिया पाऊडर - 1 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
गर्म मसाला - 1 चम्मच
चीनी - 1 चम्मच
ताजा क्रीम - 70 ग्राम
पुदीना - 1 बड़ा चम्मच
धनिया - 2 चम्मच
मक्खन - ब्रशिंग के लिए
मोज़ेरेला पनीर - स्वाद के लिए
स्वीट कार्न - स्वाद के लिए

तैयारी
1. एक कटोरे में आटा, नमक तथा पानी मिला कर मुलायम आटा गूंथ लें और उस पर तेल लगा कर आधे घंटे के
लिए रख दें।
2. एक अन्य कटोरे में दही,1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, 1/2 चम्मच जीरा पाऊडर, 1 चम्मच लाल मिर्च, 1
चम्मच नमक, 1 चम्मच गर्म मसाला, 1 चम्मच नींबू का रस, 120 ग्राम शिमला मिर्च तथा 160 ग्राम पनीर को डाल
कर अच्छी तरह मिलाकर 10 मिनट के लिए रख दें।
3. एक ग्रिल पैन में 2 चम्मच तेल गरम करें और उस पर पनीर मिश्रण को रखें और सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने
तक इन्हें तल टिशू पेपर पर रख लें।
4. एक पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल गरम करें और उसमें 1 चम्मच जीरा डाल कर भून लें।
5. फिर 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर 2 - 3 मिनट के लिए भूनें और फिर  55 ग्राम प्याज डालकर 
भूनें।
6. अब इसमें 240 ग्राम टमाटर प्यूरी डालें और मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
7. फिर 1 चम्मच लाल मिर्च, 1 चम्मच धनिया पाऊडर, 1 चम्मच नमक, 1 चम्मच गर्म मसाला तथा 1 चम्मच चीनी
डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
8. अब इसमें 70 ग्राम ताजा क्रीम डालें और 3 -5 मिनट के लिए कुक करें।
9. 1 बड़ा चम्मच पुदीना तथा 2 चम्मच धनिया डालकर  3 - 5 मिनट के लिए कुक कर एक तरफ रख दें।
10. अब आटे का एक पेड़ा लें और अपनी उंगलियों की मदद से इसे फ्लैट करें।
11. इसे गर्म तावे पर रखें और मध्यम आंच पर 2 - 3 मिनट के लिए पकाएं। धीरे-धीरे फ्लिप करें और 2 - 3 मिनट
के लिए पकाएं।
12. इसे तवे से हटा दें और बेकिंग ट्रे पर रखें,मक्खन के साथ ब्रशिंग करें। फिर, उस पर तैयार सॉस फैलाएं।
13. मोज़ेरेला चीज़ और स्वीट कार्न ऊपर डालें,इसके ऊपर तैयार पनीर डालें।
14. ओवन को 200 डिग्री सेल्सियस / 400 डिग्री फारेनहाइट तक गरम करें। 10 मिनट के लिए सेंक लें।
15. स्लाइस में काटें और गर्मा-गर्म परोसें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News