रारा मटन बनाने की विधि जिसे खा कर आप दीवाने हो जाएंगे

Thursday, Aug 09, 2018 - 02:58 PM (IST)

कहते हैं कि अगर किसी का दिल जीतना है, तो उसका रास्ता पेट से होकर जाता है। तो आप भी अगर अपने घर आए मेहमानों को खुश करना चाहते हैं, तो बनाएं रारा मटन । जो भी एक बार इसका स्वाद चख लेगा, वो इसका दीवाना हो जाएगा। आइए जानते हैं विधि।

 

सामग्री
मटन - 500 ग्राम
दही - 90 ग्राम
नमक - 1 चम्मच
धनिया पाऊडर - 1 चम्मच
जीरा पाऊडर - 1 चम्मच
तेल - 4 चम्मच
लौंग - 4 
ब्लैक इलायची - 2 फली
ग्रीन इलायची - 2 फली
दालचीनी - 1 इंच
तेज पत्ता - 1
लहसुन पेस्ट - 1 चम्मच
अदरक पेस्ट - 1 चम्मच
हरी मिर्च - 1 चम्मच
प्याज - 230 ग्राम
टमाटर - 115 ग्राम
हल्दी - 1/2 चम्मच
लाल मिर्च - 1 चम्मच
मटन कीमा - 200 ग्राम
पानी - 500 मिलीलीटर
गर्म मसाला - 1 चम्मच
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1. एक कटोरे में मटन, दही, नमक, धनिया तथा जीरा पाऊडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं और एक घंटे तक मेरिनेट के लिए रख दें।  
2. एक कड़ाही में 4 चम्मच तेल गर्म करें और उसमें  लौंग, काली इलायची, हरी इलायची, दालचीनी तथा तेज पत्ता डालकर भूनें। 
3. इसके बाद लहसुन पेस्ट, अदरक पेस्ट तथा हरी मिर्च डालकर 2 - 3 मिनट के लिए पकाएं।
4. फिर प्याज भूनें। अब टमाटर डालकर 3-5 मिनट के लिए पकाएं।
5. हल्दी तथा लाल मिर्च मिलाएं। इसके बाद मटन कीमा  मिलाएं।
6. कम आंच पर 7-10 मिनट के लिए कुक करें।
7. फिर मसालेदार मटन डालकर मिलाएं। 500 मिलीलीटर पानी डालकर उबाल लें।
8. ढक्कन के साथ कवर करें और कम आंच पर 30-40 मिनट के लिए पकाएं।
9. ढक्कन खोलें और 1 चम्मच गर्म मसाला  मिलाएं।
10. धनिएं के साथ गार्निशिंग करें।
11. नान या रोटी के साथ गर्मा-गर्म परोसें।

Sonia Goswami

Advertising