मसालेदार सब्जी है पनीर राजमा

Friday, Feb 15, 2019 - 11:20 AM (IST)

पनीर राजमा मसाला  राजमा की मसालेदार सब्जी है जो प्रोटीन से भरपुर है और खाने में भी स्वादिष्ट है। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।
सामग्री
राजमा  - 250 ग्राम
पानी - 1150 मिलीलीटर, विभाजित
नमक - 1 टी स्पून
तेल - 2 टेबल स्पून
पनीर - 350 ग्राम
तेल - 2 टेबल स्पून
जीरा - 1 टी स्पून
दालचीनी - 1 इंच
अदरक लहसुन का पेस्ट - 1 टेबल स्पून
प्याज - 200 ग्राम
हरी मिर्च - 2 टी स्पून
टमाटर - 300 ग्राम
नमक - 1 टी स्पून
लाल मिर्च - 1 टी स्पून
हल्दी - 1/2 टी स्पून
धनिया पाऊडर - 1 टी स्पून
गर्म मसाला - 1 टी स्पून
उबले राजमा - 250 ग्राम
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
-सबसे पहले कटोरी में राजमा को 500 मिलीलीटर पानी में रात भर के लिए भिगो दें।
-इसके बाद प्रेशर कुकर में 5 सीटी लगवाएं और साईड पर रख दें।
-एक पैन में तेल गर्म करें। उसमें पनीर क्यूब्स डालें और तब तक पकाएं जब तक कि यह चारों तरफ से
सुनहरे भूरे रंग के न हो जाए।
-इसे गैस से हटाएं और इसे टिशू पेपर पर रख दें।
-एक भारी कड़ाही में तेल गर्म करें। उसमें  जीरा, दालचीनी, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और 1 - 2
मिनट तक चलाएं।
-फिर 200 ग्राम प्याज डालें और पारदर्शी होने तक भूनें।
-अब 2 चम्मच हरी मिर्च तथा 300 ग्राम टमाटर डालें।
-इसमें नमक तथा लाल मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं। फिर हल्दी मिलाएं।
-मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
-फिर  इसमें धनिया पाऊडर तथा गर्म मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं।
-इस मिश्रण को एक ब्लेंडर में स्थानांतरित करें और चिकनी प्यूरी बनाएं।
-इस प्यूरी को एक और भारी कड़ाही में स्थानांतरित करें और अच्छी तरह हिलाएं।
-अब इसमें राजमा डालकर अच्छे से मिलाएं। उबाल लें।
-इसमें तले हुए पनीर क्यूब्स डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
-मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट तक पकाएं। इसे गैस से हटाएं।
-धनिए के साथ गार्निश करें। रोटी या नान के साथ सर्व करें।

Sonia Goswami

Advertising