वेजिटेरियन लोगों के लिए खास है पनीर मखनी बिरयानी

Sunday, Jul 08, 2018 - 11:10 AM (IST)

बिरयानी को चिकन के साथ कई तरह से बनाया जाता है लेकिन वेजिटेरियन लोगों के लिए आज हम बताने जा रहे हैं मखनी पनीर बिरयानी रेसिपी। जिसे खाने पर आपको पनीर और काजू का क्रीमी स्वाद आएगा। चावल को पनीर और काजू के पेस्ट के साथ कई मासले डालकर बनाया जाता है। आइए जानते हैं इसकी विधि।

 

सामग्री
पानी - 2 लीटर
तेल - 1 बड़ा चम्मच
ग्रीन इलायची - 2 फली
लौंग - 2 फली
दालचीनी छड़ी - 1 इंच
तेज पत्ती - 1
चावल - 370 ग्राम
नमक - 1 चम्मच
घी - 3 चम्मच
पनीर - 360 ग्राम
नमक - 1/2 चम्मच
मक्खन - 2 चम्मच
तेल - 2 चम्मच
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
हरी मिर्च - 1 बड़ा चम्मच
प्याज - 120 ग्राम
टमाटर प्यूरी - 250 ग्राम
हल्दी - 1/4 चम्मच
लाल मिर्च - 1 1/2 चम्मच
नमक - 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर - 1/2 चम्मच
जीरा पाउडर - 1/2 चम्मच
काजू पेस्ट - 2 चम्मच
पानी - 250 मिलीलीटर
ताजा क्रीम - 70 ग्राम
गरम मसाला - 2 चम्मच
धनिया - 2 चम्मच
घी - 2 चम्मच

पके हुए चावल
पुदीना
धनिया
भुना हुआ काजू
तले हुए प्याज
दूध - 60 मिलीलीटर
केसर - 1/2 चम्मच

तैयारी
1.  बर्तन में 2 लीटर पानी, 1 बड़ा चम्मच तेल, 2 फली हरी इलायची, 2 फली लौंग, 1 इंच दालचीनी छड़ी, 1 तेज पत्ता, 370 ग्राम धोया चावल तथा 1 चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं और पकाएं और पकने के बाद अलग रख दें।
2. अब एक पैन में 3 चम्मच घी गरम करें और 360 ग्राम पनीर डालकर हिलाएं।
3. इसमें 1/2 चम्मच नमक डालें और सुनहरा भूरा होने तक पकाएं और इसे भी अलग रख दें।
4. एक दूसरे पैन में 2 चम्मच मक्खन, 2 चम्मच तेल गरम करें, 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट तथा 1 बड़ा चम्मच हरी मिर्च डालकर 1 - 2 मिनट के लिए पकाएं।
5. फिर पारदर्शी होने तक 120 ग्राम प्याज डालकर भूनें।
6. अब 250 ग्राम टमाटर प्यूरी डालें और 5-7 मिनट के लिए कुक करें।
7. इसमें 1/4 चम्मच हल्दी डालकर भूनें।
8. 1 1/2 चम्मच लाल मिर्च, 1/2 चम्मच नमक, 1/2 चम्मच धनिया पाऊडर तथा 1/2 चम्मच जीरा पाऊडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
9. अब 2 चम्मच काजू पेस्ट डालकर फिर से मिलाएं।
10. फिर 250 मिलीलीटर पानी डालें और उबाल आने दें।
11. अब इसमें तला हुआ पनीर क्यूब्स डालें।
12. 70 ग्राम ताजा क्रीम, 2 चम्मच गरम मसाला डालकर मिलाएं और लगभग 5-7 मिनट के लिए कुक करें।
13. 2 चम्मच धनिया डालें और गैस से हटा दें।
14. एक भारी बर्तन में 2 चम्मच घी गरम करें और इसमें पके चावल (आधे) डालें।
15. इसे पुदीना, धनिया, भुना हुआ काजू और तला हुआ प्याज डालकर गार्निश करें।
16. इसके ऊपर तैयार पनीर ग्रेवी डालें और इसे समान रूप से फैलाएं।
17 . अब पके हुए चावल डालें,पुदीना,धनिया, भुने काजू और भुने  प्याज के साथ गार्निश करें।
18. फिर इसके ऊपर तैयार पनीर ग्रेवी और फिर चावल डाले। इस तरह 2-3 लेयर बनाएं।
19.  फिर पुदीने, धनिए, काजू और प्याज के साथ गार्निश करें।
20. एक कटोरे में 60 मिलीलीटर दूध में 1/2 चम्मच केसर डालकर इसे अच्छी तरह मिलाएं।
21.  इसे एल्यूमीनियम पन्नी के साथ कवर करें।
22.  ढककर लगभग 10-12 मिनट तक पकाएं।
23. पुदीने के साथ गार्निश करें।
24. गर्मा गर्म परोसें।
 

Sonia Goswami

Advertising