हर किसी का पसंदीदा है पालक पनीर काठी रोल

punjabkesari.in Friday, Feb 22, 2019 - 11:54 AM (IST)

 पालक पनीर तो हर किसी का पसंदीदा है, लेकिन क्या कभी पालक और पनीर का रोल बनाकर खाया है? अगर नहीं तो इस बार पालक पनीर रोल बनाकर देखें। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री
पानी - 500 मिलीलीटर
पालक - 80 ग्राम
ठंडा पानी
हरी मिर्च - 1/2 टी स्पून
गेहूं का आटा - 200 ग्राम
जीरा - 1/4 टी स्पून
नमक - 1/2 टी स्पून
पानी - 80 मिलीलीटर
तेल - 2 टी स्पून
तेल - 20 मिलीलीटर
जीरा - 1/2 टी स्पून
अदरक का पेस्ट - 1 टी स्पून
लहसुन का पेस्ट - 1 टी स्पून
हरी मिर्च - 1 टी स्पून
टमाटर - 85 ग्राम
नमक - 1/4 टी स्पून
लाल मिर्च -1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1/2 टी स्पून
गरम मसाला - 1/4 टी स्पून
पानी - 50 मिलीलीटर
क्रम्बल पनीर - 250 ग्राम
धनिया - 2 टेबल स्पून
घी - ब्रश करने के लिए
प्याज - स्वाद के लिए
चाट मसाला - स्वाद के लिए

तैयारी
1. सबसे पहले एक पैन में 500 मिलीलीटर पानी गर्म करें। 80 ग्राम पालक डालें और अच्छी तरह से हिलाएं। इसे उबाल लें।
2. इसे गैस से हटाएं और पालक को निकाल ठंडे पानी से भरे कटोरे में स्थानांतरित करें।
3. फिर पानी निकाल हरी मिर्च डालकर चिकनी प्यूरी बनाएं और एक तरफ रखें।
4. एक  कटोरे में गेहूं का आटा, जीरा, नमक, पालक प्यूरी तथा 80 मिलीलीटर पानी डालें और आटा गूंथ लें।
5. 2 चम्मच तेल डालें और आटे को अच्छी तरह फेंट लें और 20 - 25 मिनट के लिए रख दें।
6. एक पैन में 20 मिलीलीटर तेल गर्म करें। इसमें जीरा, अदरक का पेस्ट, लहसुन का पेस्ट तथा हरी मिर्च डालें और 1 - 2 मिनट तक हिलाएं।
7. फिर टमाटर डालें और मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट तक पकाएं।
8. इसके बाद नमक, लाल मिर्च, धनिया पाऊडर तथा गर्म मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं।
9. 50 मिलीलीटर पानी डालें और अच्छी तरह से हिलाएं। मध्यम आंच पर 2 - 3 मिनट के लिए कुक करें।
10. अब पनीर डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएं।
11. मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
12. 2 बड़े चम्मच धनिया डालें और इसे अच्छी तरह से मिलाएं।
13. इसे गैस से हटाएं और एक तरफ रखें।
14. आटे से रोटी बनाएं और  घी लगाकर पकाएं।
15. अब रोटी को बोर्ट पर रखें। इस पर तैयार पनीर मिश्रण डालें।
16.प्याज रखें। इसके ऊपर चाट मसाला छिड़कें। रोल करें और इसमें एक टूथपिक लगाएं ताकि रोल खुले न। 
17.आपके रोल तैयार हैं। परोसें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News