चावल के साथ खाएं पालक न्यूट्री

Thursday, Nov 29, 2018 - 05:13 PM (IST)

पालक न्यूट्री खाने में जितनी स्वादिष्ट है उतनी ही बनाने में आसान है। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।


 सामग्री
सोया चंक्स - 100 ग्राम
गर्म पानी - 700 मिलीलीटर
पानी - 1 लीटर
पालक - 700 ग्राम
तेल - 2 टेबल स्पून
अदरक लहसुन पेस्ट - 1 टेबल स्पून
प्याज - 150 ग्राम
हींग - 1/4 टी स्पून
टमाटर प्यूरी - 180 मिलीलीटर
नमक - 1 टी स्पून
लाल मिर्च - 1/2 टी स्पून
हल्दी - 1/2 टी स्पून
ताजा क्रीम - 90 ग्राम


तैयारी

1.एक कटोरे में सोया चंक्स को 700 मिलीलीटर गर्म पानी में 20-25 मिनट के लिए भिगो दें।
2.इसके बाद कड़ाही में 1 लीटर पानी में  पालक को उबालें और फिर पानी निकाल कर प्यूरी बना लें।
3.इसके बाद अन्य कड़ाही में 2 चम्मच तेल गर्म कर अदरक लहसुन पेस्ट भूनें।
4.फिर प्याज तथा हींग डालें। इसके बाद टमाटर प्यूरी मिलाएं और मध्यम आंच पर 5-7 मिनट के लिए कुक करें।
5. इसमें नमक,लाल मिर्च तथा हल्दी मिलाएं। फिर पालक प्यूरी मिलाएं।
6.फिर ताजा क्रीम  मिलाएं और 5-8 मिनट के लिए मध्यम आंच पर कुक करें।
7.अब सोया चंक्स मिलाएं और फिर मध्यम आंच पर 3-5 मिनट के लिए कुक करें।
8.आपकी रेसिपी तैयार है। चावल के साथ गर्मा गर्म परोसें।

Sonia Goswami

Advertising