घर पर बनाएं Oreo Walnut Brownie Shots

punjabkesari.in Tuesday, Aug 28, 2018 - 02:04 PM (IST)

अगर आपका दिल कुछ मीठा खाने का हो रहा है तो बाहर से कुछ लाने की जरुरत नहीं,आप घर पर ही चॉकलेट ब्राऊनी बना सकती है। यह बनाने में बहुत ही आसान है और आप कुछ ही मिनटों में उसे कुक कर सकते हैं। आईए जानते है इसकी विधि।
 

सामग्री
Oreo बिस्कुट - 360 ग्राम
पाऊडर चीनी - 50 ग्राम
बेकिंग पाऊडर - 1 चम्मच
वनीला  एसेंस   - 1/2 चम्मच
मक्खन - 60 मिलीलीटर
दूध - 120 मिलीलीटर
अखरोट - 50 ग्राम
ताजा क्रीम - 120 ग्राम
डार्क चॉकलेट - 320 ग्राम
कोको पाऊडर - सजावट के लिए

तैयारी
1. सबसे पहले बिस्कुट लें और उन्हें ब्लेंडर में पीस लें।
2. इस मिश्रण को एक कटोरे में स्थानांतरित करें। 50 ग्राम पाऊडर चीनी तथा 1 चम्मच बेकिंग पाऊडर  मिलाएं।
3. फिर, 1/2 चम्मच वनीला  एसेंस तथा 60 मिलीलीटर मक्खन मिलाएं।
4. अब 50 ग्राम अखरोट मिलाएं और मिश्रण बेकिंग डिश ड्रे में डालें।
5. ओवन को 350 डिग्री फारेनहाइट / 180 डिग्री सेल्सियस तक गर्म करें। 30 मिनट के लिए बेक करें।
6. इसे 15 से 20 मिनट के लिए ठंडा करें।
7. एक पैन लें, 120 ग्राम ताजा क्रीम डालकर उबालें और गैस से हटा दें।
8. एक कटोरे में 320 ग्राम डार्क चॉकलेट और उबली क्रीम मिलाएं।
9. चॉकलेट पूरी तरह पिघला लें। मिश्रण को 30 मिनट तक ठंडा करें।
10.इसके बाद मिश्रण को फिर से फैंट लें।
11. बेक्ड ब्राऊनी ले और कुकी कटर का उपयोग करके छोटे-छोटे गोल पीस काट लें।
12. बेक्ड ब्राऊनी को चॉकलेट क्रीम की सहायता से सजाएं। कोको पाऊडर छिड़कें।
13. ब्राऊनी तैयार है,सर्व करें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News