चने के साथ लें भिंडी का चटपटा स्वाद

punjabkesari.in Friday, Aug 31, 2018 - 12:29 PM (IST)

कई लोग भिंड़ी और चने खाना बेहद पसंद करते हैं। इसलिए आज हम लेकर आए हैं एक ऐसी रेसिपी जिसमें भिंडी और चने का दोहरा स्वाद मिलेगा। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री
वाईट चने - 250 ग्राम
पानी - 1550 मिलीलीटर, विभाजित
भिंडी - 350 ग्राम
तेल - 50 मिलीलीटर
अदरक - 1 टी स्पून
लहसुन - 1 टी स्पून
हरी मिर्च - 1 टी स्पून
प्याज - 130 ग्राम
टमाटर - 500 ग्राम
हल्दी - 1 टीस्पून
नमक - 1 टीस्पून
करी पाऊडर - 1 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च - 1 टी स्पून
उबला पानी - 250 मिलीलीटर

तैयारी
1. एक कटोरे में 250 ग्राम चने तथा 550 मिलीलीटर पानी मिलाकर 6-8 घंटे के लिए भिगो दें।
2. प्रेशर कुकर में 1 लीटर पानी गर्म करें। चने डालें। 4-5 सीटी लगाकर पकाएं और ठंडा होने दें।
3. इसके बाद 350 ग्राम भिंडी लें और इसे बड़े टुकड़ों में काट लें।
4. कड़ाही में 50 मिलीलीटर तेल गर्म करें, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च डालकर 1 - 2 मिनट के लिए पकाएं।
5. फिर पारदर्शी होने तक 130 ग्राम प्याज डालकर भूनें। इसमें भिंडी मिलाएं।
6. मध्यम आंच पर 5 से 7 मिनट के लिए कुक करें।
7. अब 500 ग्राम टमाटर डालकर पकाएं। हल्दी  मिलाएं।
8. फिर चने ,नमक, करी पाऊडर तथा लाल मिर्च मिलाएं।
9. अब 250 मिलीलीटर उबले चने का पानी मिलाएं और उबाल आने दें।
10.ढक्कन के साथ कवर करें और 7-8 मिनट के लिए पकाएं।
11. ढक्कन खोलें और इसे अच्छी तरह हिलाएं।
12. चावल या रोटी के साथ गर्मा गर्म परोस


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News