मटन रेजाला नॉन वेज खाने वालों का पसंदीदा पकवान

Monday, Feb 18, 2019 - 11:48 AM (IST)

अगर नॉन वेज खाने के शौकीन हैं तो इसे अलग अंदाज में बनाकर खाइए। मटन रेजाला नॉन वेज खाने वालों का पसंदीदा पकवान है। वैसे तो यह पश्चिम बंगाल की डिश है, लेकिन यह पूरे भारत में बनाई और खाई जाने वाली मटन की रेसिपी डिश है।


सामग्री
मटन - 550 ग्राम
दही - 170 ग्राम
प्याज का पेस्ट - 60 ग्राम
अदरक का पेस्ट - 1 चम्मच
लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
घी - 2 बड़े चम्मच
तेज पत्ता- 3
सूखी लाल मिर्च - 4
काली मिर्च -4
दालचीनी छड़ी - 1 इंच
लौंग - 4  
इलायची - 4 
पानी - 350 मिलीलीटर
घी - 50 मिलीलीटर
प्याज का पेस्ट - 2 बड़े चम्मच
खसखस का पेस्ट - 2 बड़े चम्मच
काजू का पेस्ट - 50 ग्राम
जायफल पाऊडर - 1 चम्मच
ग्राउंडेड मेस - 1 चम्मच
चीनी - 1 चम्मच
नमक - 1 चम्मच


तैयारी
-सबसे पहले एक मिक्सिंग बाऊल में मटन, दही, प्याज का पेस्ट, अदरक का पेस्ट, लहसुन का पेस्ट तथा नमक डालें और अच्छे से मिलाएं और 1 घंटे के लिए रखें।
-प्रेशर कुकर में घी गर्म करें। इसमें तेज पत्ते,लाल मिर्च, काली मिर्च,स्टिक, लौंग तथा इलायची डालें और 1 या 2 मिनट तक हिलाएं।
-फिर  इसमें मैरीनेट किया हुआ मटन डालकर अच्छे से मिलाएं। मध्यम आंच पर 7 - 10 मिनट तक पकाएं।
-350 मिलीलीटर पानी मिलाएं। इसे ढक्कन के साथ कवर करें और 6 सीटी सुनने तक पकाएं।
-ढक्कन खोलें और इसे एक अच्छी तरह हिलाएं। इसे गैस से हटाएं और एक तरफ रख दें।
- भारी कड़ाही में 50 मिलीलीटर घी गर्म करें। इसमें प्याज का पेस्ट डालकर 1 - 2 मिनट तक चलाएं।
-अब खसखस तथा काजू का पेस्ट डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
-इसमें जायफल पाऊडर तथा पिसी हुई मेस अच्छे से मिलाएं। मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें। फिर  इसमें पका हुआ मटन डालकर अच्छे से मिलाएं।
- इसमें चीनी तथा नमक मिलाएं। अब  इसे ढक्कन के साथ कवर करें और मध्यम आंच पर लगभग 15 मिनट तक पकाएं। ढक्कन खोलें और इसे हिला दें। नान या चावल के साथ परोसें।

Sonia Goswami

Advertising