सर्दी में खाएं गर्मा-गर्म मटन कीमा कचौरी

Monday, Jan 21, 2019 - 05:27 PM (IST)

सर्दी के मौसम में अकसर कुछ गर्मा-गर्म खाने का मन करता है इसलिए आप मटन कीमा कचौरी आसानी से बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री
मैदा- 300 ग्राम
नमक - 1/2 चम्मच
घी - 50 मिलीलीटर
पानी - 160 मिलीलीटर
तेल - 30 मिलीलीटर
लहसुन - 1 चम्मच
अदरक - 1 चम्मच
हरी मिर्च - 1 चम्मच
प्याज - 120 ग्राम
मटन कीमा - 300 ग्राम
हल्दी - 1/4 चम्मच
लाल मिर्च - 1/4 चम्मच
धनिया पाऊडर - 1 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
जीरा पाऊडर - 1 चम्मच
गर्म मसाला - 1/2 चम्मच
धनिया - 1 बड़ा चम्मच
तलने के लिए तेल

तैयारी
1. एक मिक्सिंग बाऊल में मैदा ,  नमक, घी तथा पानी  डालकर नरम आटा गूंथ लें और 20 - 25 मिनट तक रख दें।
2. एक पैन में 30 मिलीलीटर तेल गर्म करें। इसमें लहसुन, अदरक तथा हरी मिर्च डालकर भूनें।
3. फिर प्याज डालें और पारदर्शी होने तक  भूनें।  अब मटन कीमा डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएं।
4. 7 - 10 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं । 1/4 चम्मच हल्दी मिलाएं।
5. फिर लाल मिर्च, धनिया पाऊडर, जीरा पाऊडर तथा गर्म मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं।
6. मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें। अब धनिया डालें और इसे अच्छी तरह से मिलाएं।
7. इसे गैस से हटाएं और एक तरफ रख दें।
8. आटे की छोटी रोटी बना उसे कीमा मिश्रण भरे और इसकी कचोरी तैयार करें और फिर डीप फ्राई करें।
9. इस टिशू पेपर पर निकालें और चटनी के साथ परोसें।

Sonia Goswami

Advertising