मुगलई मेथी पनीर कोरमा लाजवाब सब्जी

punjabkesari.in Monday, Feb 25, 2019 - 05:25 PM (IST)

पनीर कोरमा एक लाजवाब पनीर की सब्जी है जो मुगलई खाने से है। इसे आप आसानी से बना सकते हैं।

सूखी लाल मिर्च - 2
हरी इलायची - 2 
धनिया - 1 टी स्पून
पनीर - 350 ग्राम
नमक - 1/2 चम्मच
अदरक लहसुन का पेस्ट - 1 टी स्पून
नींबू का रस - 2 टी स्पून
तेल - 2 टेबल स्पून
घी - 2 टेबल स्पून
लहसुन - 25 ग्राम
अदरक - 40 ग्राम
प्याज - 250 ग्राम
टमाटर - 350 ग्राम
हरी मिर्च - 1 1/2 टेबल स्पून
नमक - 1 टी स्पून
लाल मिर्च - 1/2 टी स्पून
हल्दी - 1 टी स्पून
जीरा पाऊडर - 1 टी स्पून
गर्म मसाला - 1 टी स्पून
ताजा क्रीम - 80 ग्राम
दही - 100 ग्राम
मेथी के पत्ते - 60 ग्राम
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी

-एक पैन में लाल मिर्च, हरी इलायची तथा धनिया को भूनें।
-इसे गैस से हटाएं और ब्लेंड करें।
-इसके बाद बाऊल में पनीर, तैयार मसाला, नमक, अदरक लहसुन का पेस्ट तथा नींबू का रस डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएं। 20 मिनट के लिए मैरिनेट करें।
-एक पैन में तेल गर्म करें। उसमें मैरीनेट किया हुआ पनीर डालें और अच्छी तरह से हिलाएं।
-तब तक पकाएं जब तक कि यह चारों ओर से सुनहरे भूरे रंग का न हो जाए। इसे गैस से हटाएं।
-एक भारी कड़ाही में घी गर्म करें, लहसुन, अदरक डालें और 1 - 2 मिनट तक चलाएं।
-फिर प्याज डालें और पारदर्शी होने तक भूनें।
-अब टमाटर तथा हरी मिर्च डालें और तलें। मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट तक पकाएं।
-इसमें नमक, लाल मिर्च तथा हल्दी डालकर अच्छे से मिलाएं। मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
-इसे गैस से हटाएं और ब्लेंडर में स्थानांतरित करें। चिकनी प्यूरी बनाएं।
-इस प्यूरी को एक भारी कड़ाही में स्थानांतरित करें और अच्छी तरह से हिलाएं।
-इसमें  जीरा पाऊडर, गर्म मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं। फिर ताजा क्रीम डालें और फिर से मिलाएं।
-मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
-100 ग्राम दही डालकर अच्छे से मिलाएं। 60 ग्राम मेथी के पत्ते डालें और फिर से मिलाएं।
-मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट तक पकाएं।
-अब  इसमें पका हुआ पनीर डालें और अच्छे से मिलाएं।
-मध्यम आंच प 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
-धनिया के साथ गार्निश करें। नान के साथ सर्व करें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News