मुगलई भिंडी देती है तीखा स्वाद

punjabkesari.in Tuesday, Jul 31, 2018 - 11:29 AM (IST)

मुगलई भिंडी बेहद ही स्वादिष्ट होती है। यह  सबसे बेहतरीन रेसिपी है। आप भी चाहे तो किसी खास मौके पर आप  अपने परिवार वालों और दोस्तों को यह डिश बनाकर खिला सकते हैं।  

 

सामग्री

भिंडी - 250 ग्राम
तेल - 2 चम्मच
धनिया साबत - 2 चम्मच
जीरा - 2 चम्मच
सौंफ़ - 1/2 चम्मच
रेड चिल्ली फ्लेक्स - 1 चम्मच
काली मिर्च के टुकड़े - 1/2 चम्मच
बादाम - 1 बड़ा चम्मच
तेल - 2 चम्मच
प्याज - 225 ग्राम
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1/2 बड़ा चम्मच
टमाटर - 225 ग्राम
तेल - 2 चम्मच
हल्दी - 1/2 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
पानी - 250 मिलीलीटर
गर्म मसाला - 1/2 चम्मच

 

तैयारी
1. 250 ग्राम भिंडी को साफ कर काट लें।
2. एक पैन में 2 चम्मच तेल गर्म करें, 250 ग्राम भिंडी डालकर भूनें ।
3. एक पैन लें, 2 चम्मच धनिया , 2 चम्मच जीरा, 1/2 चम्मच सौंफ़ , 1 चम्मच रेड चिल्ली फ्लैक्स, 1/2 चम्मच काली मिर्च,1 बड़ा चम्मच बादाम डालकर 3-5 मिनट के लिए भूनें।
4. इसे ब्लेंडर में डालकर पीस लें और एक तरफ रखें।
5. एक दूसरे पैन में 2 चम्मच तेल गर्म करें, 225 ग्राम प्याज डालकर भूनें।
6. 1/2 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर भूनें।
7. फिर 225 ग्राम टमाटर डालकर पकाएं। इसे ब्लेंडर में डालें और पीस लें।
8. एक दूसरे पैन में 2 चम्मच तेल गर्म करें, टमाटर मिश्रण डालें।
9. 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।  1/2 चम्मच हल्दी डालें।
10. अब 1 चम्मच नमक तथा मसाले डालें। 250 मिलीलीटर पानी डालकर  मिलाएं।
11. फिर भिंडी डालकर  मिलाएं।
12. 1/2 चम्मच गर्म मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं।  5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
13. रोटी के साथ गर्मा-गर्म परोसें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami