मूंग दाल के लड्डू की सब्जी

Tuesday, Mar 05, 2019 - 12:14 PM (IST)

मूंग दाल के लड्डू तो आप ने बहुत बार खाएं होंगे लेकिन इसकी सब्जी भी ट्राई करें। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

 
सामग्री
 मूंग दाल - 350 ग्राम
 पानी - 1 लीटर
नमक - 1 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च - 1 टी स्पून
हल्दी - 1 टी स्पून
हरी मिर्च - 1 टी स्पून
धनिया - 2 टेबल स्पून
तलने के लिए तेल
घी - 40 ग्राम
काली इलायची - 1  
दालचीनी - 1
प्याज प्यूरी - 200 ग्राम
लहसुन का पेस्ट - 2 टेबल स्पून
अदरक का पेस्ट - 2 टेबल स्पून
हरी मिर्च - 1 टेबल स्पून
टमाटर प्यूरी - 500 ग्राम
नमक - 1 टी स्पून
पेपरिका - 1 टी स्पून
हल्दी - 1 टी स्पून
जीरा पाऊडर - 1 टी स्पून
धनिया पाऊडर - 1 टी स्पून
गर्म मसाला - 1 टी स्पून
सूखी मेथी - 1 टी स्पून
पानी - 700 मिलीलीटर
ताजा क्रीम - 40 ग्राम
धनिया - गार्निशिंग के लिए


तैयारी
-सबसे पहले एक कटोरे में मूंग दाल को 1 लीटर पानी में रात भर के लिए भिगो दें।
-इसे ब्लेंडर में स्थानांतरित करें और पेस्ट बनाएं।
-इसे मिक्सिंग बाऊल में डालें, नमक, लाल मिर्च,  हल्दी, हरी मिर्च तथा धनिया डालें और अच्छी तरह से मसल लें। 
-इसके बाद  कड़ाही में  तेल गर्म करें और उसमें एक चम्मच घोल डालें।
-इसे सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें। इसे टिशू पेपर पर निकालें।
-एक भारी कड़ाही में 40 ग्राम घी गर्म करें। काली इलायची, दालचीनी डालें और अच्छी तरह से हिलाएं।
-फिर प्याज की प्यूरी डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएं। मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक।
-इसमें लहसुन का पेस्ट,अदरक का पेस्ट डालें और मिलाएं। अब हरी मिर्च, टमाटर प्यूरी मिलाएं।
-मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट तक पकाएं। नमक, पेपरिका, हल्दी, जीरा पाऊडर, धनिया पाऊडर, गर्म मसाला,सूखी मेथी डालें और इसे अच्छे से मिलाएं।  
-इसे ढक्कन के साथ कवर करें और मध्यम आंच पर लगभग 20 - 25 मिनट तक पकाएं।
-ढक्कन खोलें और इसे एक अच्छी तरह हिलाएं। 40 ग्राम ताजा क्रीम डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएं।
-अब इसमें तले हुए लड्डू डालें और अच्छे से मिलाएं। मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट तक पकाएं।
-धनिए से गार्निश करें। गर्मा-गर्म परोसें।
 

Sonia Goswami

Advertising