टिक्की चाट आपको आएगी पसंद,घर पर करें ट्राई

Tuesday, Mar 05, 2019 - 05:26 PM (IST)

आलू टिक्की चाट उत्तर भारत के सर्वाधिक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड्स में से एक है। इसे चने के  साथ परोसा जाता है ओर बिना किसी स्टफिंग के खट्टी मीठी चटनियों और दही के साथ भी। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री
पीली दाल - 250 ग्राम
पानी - 500 मिलीलीटर
उबले हुए आलू - 300 ग्राम
कसा हुआ पनीर - 120 ग्राम
कॉर्न फ्लोर- 60 ग्राम
ब्रेड क्रम्ब्स - 100 ग्राम
धनिया - 10 ग्राम
नमक - 1 टी स्पून
लाल मिर्च - 1 टी स्पून
धनिया पाऊडर - 1 टी स्पून
चाट मसाला - 1 टेबल स्पून
तलने के लिए तेल
पुदीना - 30 ग्राम
धनिया - 20 ग्राम
हरी मिर्च - 1 टी स्पून
लहसुन - 10 ग्राम
प्याज - 30 ग्राम
नींबू का रस - 1 टेबल स्पून
काला नमक - 1 टी स्पून
आमचूर पाऊडर - 1 टी स्पून
दही - 400 ग्राम
काला नमक - 1 टी स्पून
पीसी  चीनी - 1 टी स्पून
जीरा पाऊडर - 1 टी स्पून
कैचअप - स्वाद अनुसार
सेव - स्वाद अनुसार

तैयारी
1. एक कटोरी में पीली दाल को 500 मिलीलीटर पानी में 5 घंटे के लिए भिगोएं।
2. इसे एक ब्लेंडर में स्थानांतरित करें और पेस्ट बनाएं।
3. इसे मिक्सिंग बाऊल में ट्रांसफर करें।  उबले आलू, पनीर, कॉर्न फ्लोर, ब्रेड क्रम्ब्स, धनिया, नमक, 1  
लाल मिर्च तथा धनिया पाउडर  मिलाएं। इसमें चाट मसाला और सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिलाएं।
4. अपने हाथों पर कुछ मिश्रण लें और टिक्की का आकार दें और फ्राई कर लें। टिक्की को टिशू पर
निकाल एक तरफ रख दें।
5. ब्लेंडर में पुदीना, धनिया, हरी मिर्च, लहसुन,  प्याज, नींबू का रस, काला नमक, आमचूर पाउडर डालें
और प्यूरी बनाएं।
6. एक मिक्सिंग बाउल में  दही, पिसी चीनी, जीरा पाऊडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
7. टिक्की को एक सर्विंग प्लेट पर रखें। तैयार दही, हरी चटनी और कैचअप डालें।
8. सेव से गार्निश करें। परोसें।
------------------------
आलू टिक्की चाट

सामग्री
उबले आलू - 600 ग्राम
हरी मिर्च - 2
नमक - 1 चम्मच
धनिया - 3 बड़े चम्मच
कॉर्न फ्लोर - 30 ग्राम

(सजावट के लिए)
इमली की चटनी - स्वाद अनुसार
धनिया की चटनी -  स्वाद अनुसार
काला नमक -  स्वाद अनुसार
लाल मिर्च पाउडर -  स्वाद अनुसार
जीरा पाउडर -  स्वाद अनुसार
सेव -  स्वाद अनुसार

तैयारी
1. मिश्रण कटोरे आलू,  हरी मिर्च,  नमक, धनिया तथा कॉर्न फ्लोर मिलाएं ।
2. अपने हाथ पर कुछ मिश्रण लें और टिक्की तैयार करें।
3. एक पैन में तेल गर्म करें और उसे फ्राई करें।
4. दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक कम या मध्यम गर्मी पर पकाएं।
5. इमली की चटनी, धनिया की चटनी, काला नमक, लाल मिर्च पाऊडर, जीरा पाउडर और सेव छिड़कें।
6. परोसें।
 

Sonia Goswami

Advertising