मसाला अंडा रोल मिटाए भूख

punjabkesari.in Saturday, Jul 28, 2018 - 12:55 PM (IST)

अंडे की खुशबू कई लोगों को न चाहकर भी भूख लगा देती है। आज हम उन्हीं लोगों के लिए लाएं हैं मसाला अंडा रोल की रेसिपी जो झटपट तैयार हो जाता है। आइए जानते हैं विधि।
 

सामग्री
मक्खन - 2 चम्मच
प्याज - 55 ग्राम
शिमला मिर्च - 55 ग्राम
गाजर - 55 ग्राम
नमक - 1/2 चम्मच
काली मिर्च - 1/2 चम्मच
नींबू का रस - 1 चम्मच
कैचअप - 1 बड़ा चम्मच
रेड चिल्ली सॉस - 1 बड़ा चमचा
मैदा - 255 ग्राम
नमक - 1/2 चम्मच
घी - 1 बड़ा चम्मच
पानी - 100 मिलीलीटर
तेल - ब्रशिंग के लिए
अंडे - 3
काली मिर्च - 1/4 चम्मच
मक्खन - 1 बड़ा चम्मच

तैयारी
1. एक पैन में 2 चम्मच मक्खन गर्म करें तथा 55 ग्राम प्याज भूनें।
2. फिर 55 ग्राम शिमला मिर्च, 55 ग्राम गाजर डालकर  5 - 7 मिनट के लिए पकाएं।
3. अब 1/2 चम्मच नमक तथा 1/2 चम्मच काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
4. 1 चम्मच नींबू का रस डालें और फिर से मिलाएं।
5. 1 बड़ा चम्मच कैचअप, 1 बड़ा चम्मच रेड चिल्ली डालकर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
6. इसे गैस से हटा दें और अलग रखें।
7. एक कटोरे में 255 ग्राम मैदा, 1/2 चम्मच नमक, 1 बड़ा चम्मच घी तथा 100 मिलीलीटर पानी डालकर मुलायम
आटा गूंथ लें।
8. आटे से पतली रोटी बनाएं।
9. इसे गर्म तवे पर रखें और मध्यम आंच पर 2 -3 मिनट के लिए पकाएं।  इसे धीरे से फ्लिप करें।
10. उस पर कुछ तेल लगाएं और इसे फिर से फ्लिप करें।
11. दूसरी तरफ तेल लगाएं। तब तक कुक करें जब तक यह दोनों तरफ से सुनहरा भूरा रंग न हो जाए है।
12. इसे गैस से हटा कर रख दें।
13. कटोरी में 3 अंडे तथा 1/4 चम्मच काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
14. एक पैन में 1 बड़ा चम्मच मक्खन गर्म करें।
15. इसमें अंडे का मिश्रण डालें और आमलेट बनाए। उस पर तैयार रोटी रखें।
16. धीरे-धीरे आमलेट को फ्लिप करें। जब तक यह  सुनहरा भूरा न हो जाए तब तक कुक करें।
17. इसे गैस से हटा दें औ बोर्ड पर रखें।
18. सैंटर में तैयार गाजर तथा शिमला मिर्च मिश्रण डालें।
19. इसे कसकर रोल करें और एल्यूमीनियम पन्नी के साथ कवर करें।
20. गर्मा गर्म परोसें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami