लोगों का बहुत ही पसंदीदा है आम का फालूदा

Saturday, Jun 30, 2018 - 01:06 PM (IST)

आम का फालूदा एक ऐसा व्यंजन है जो सभी लोगों का बहुत ही पसंदीदा है क्योंकि इसमें प्राचीन काल के फलों का राजा आम और अनंत उत्साह भरे फालूदा का संयोजन है। फालूदा एक ऐसा अनोखा व्यंजन है, जिसका आनंद डिज़र्ट, नाश्ते में या फिर भोजन के रूप में लिया जा सकता है। फालूदा, शेव, पेय और आइस्क्रीम का मिलाप इसकी बनावट और स्वाद में बढ़ावा करते हैं। इस विशेष नुस्खे में आम का योगदान ज़्यादा है। जब आम का मौसम हो, तब यह नुस्खा जरूर ही बनाएं और इसका अनंद लें। आइए जानते हैं इसकी विधि।

 

सामग्री
दूध - 450 मिलीलीटर
चीनी - 50 ग्राम
पानी - 700 मिलीलीटर
वर्मीसेली - 100 ग्राम
चिया सीड - 1 बड़ा चम्मच
पानी - 300 मिलीलीटर
आम - 400 ग्राम
चीनी - 2 चम्मच
बादाम -गार्निश के लिए
पिस्ता - गार्निश के लिए

 

इस तरह करें तैयारी

1. पैन में 450 मिलीलीटर दूध उबालें और 50 ग्राम चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
2. अब एक अन्य पैन में 700 मिलीलीटर पानी गरम करें और 100 ग्राम वर्मीसेली डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
3. फिर एक कटोरे में 1 बड़ा चम्मच चिया सीड 300 मिलीलीटर पानी में डालकर 20 मिनट तक भिगो दें।
4. 400 ग्राम आम लें उसमें 2 चम्मच चीनी डालकर मिलाएं।
5. अब एक गिलास लें उसमें कटे हुए आम, चिया सीड, उबली हुई वर्मीसेली, उबला दूध तथा मिश्रित आम डालें।
6. आम के ऊपर आइसक्रीम डालें।
7. बादाम, पिस्ता के साथ गार्निश करें।
8. सर्व कर आनंद लें।

Sonia Goswami

Advertising