कुरकुरी भिंडी

Friday, Nov 04, 2016 - 02:59 PM (IST)

अगर आप भिंडी की सब्जी खाकर बोर हो चुके है तो इस बार भिंडी की नई डिश ट्राई करें। जी हां, आज हम आपको कुरकुरी भिंडी बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसकों बनाना काफी आसान है। 
 

सामग्री
- 300 ग्राम भिंडी 
- 2 बड़े चम्मच नींबू का रस
- 1/2 चम्मच हल्दी पाऊडर
- 1 बड़ा चम्मच गरम मसाला
- 1 चम्मच धनिया पाऊडर
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाऊडर
- 1 चम्मच नमक 
- 50 ग्राम मकई का आटा
तलने के लिए तेल


विधि 
1. प्रत्येक भिंडी को बीच में से काटकर लंबी-लंबी स्लाइस बना लें। 
2. एक कटोरे में 300 ग्राम कटी हुई भिंडी, 2 बड़े चम्मच नींबू का रस, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाऊडर, 1 चम्मच गरम मसाला, 1 चम्मच धनिया पाऊडर, 1 चम्मच लाल मिर्च पाऊडर, 1 चम्मच नमक और 50 ग्राम मकई का आटा डालें।
3. सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें।
4. अब एक कड़ाही में तेल डाले और गर्म करें। फिर इसमें भिड़ी का मिक्षण डालकर डिप भूरा और कुरकुरा फ्राई करें। निकाल कर किसी कागज पर रख दें।
5. गर्मा-गर्म परोसें।

Advertising